Delhi ka Mausam: राजधानी में आज कैसा रहेगा मौसम? सूखा या गीला?
Delhi Weather Updates in Hindi: देश की राजधानी दिल्ली में इस वक्त उमस और नमी का घेरा है, भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट में कहा गया है कि आज ये यहां पर एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आईएमडी का कहना है कि आज यहां के कुछ इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिलेगी जिससे लोगों को राहत मिलेगी और मौसम का ये हाल पूरे हफ्ते रहने वाला है जिससे मौसम सुहाना बना रहेगा।

बारिश के दौरान यहां पर हल्की हवाएं भी चलेंगी। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं , हालांकि पिछले महीने लगातार हुई बारिश के कारण फिलहाल राजधानी की हवा में सुधार हुआ है, जो कि एक बड़ी राहत की बात है
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 135 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 127 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 141 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 135 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -138 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 171 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली - 128 AQI
अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 32 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने के आसार है।
यहां पर होगी बारिश
मौसम का बदलाव पूरे भारत में आज देखने को मिलेगा क्योंकि मानसून एक बार फिर से एक्टिव मोड पर आ गया है, जिसके कारण आज यहां के कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका बनी हुई है। हिमाचल और उत्तराखंड में आज हल्की बारिश हो सकती है तो वहीं पूर्वोत्तर और दक्षिण में भारी बारिश का अनुमान है।
भारी बारिश का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में अलर्ट जारी किया है तो वहीं पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ और यूपी-बिहार में भी हल्की बारिश हो सकती है जबकि कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट जारी है।












Click it and Unblock the Notifications