Delhi ka Mausam: दिल्ली में आज पूरे दिन बरसेंगे बादल लेकिन हल्के-हल्के, जानिए IMD का अपडेट

Delhi Weather: दिल्ली में मौसम का उलटफेर जारी है, भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट में कहा गया कि आज राजधानी में हल्की बारिश पूरे दिन रूक-रूक कर होती रहेगी, जिससे उमस से लोगों को राहत मिलेगी। आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में मानसून अंतिम फेज में है, 15 सितंबर के बाद दिल्ली में मौसम शुष्क हो जाएगा।

Delhi ka Mausam

फिलहाल दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के बीच रहने वाला है। आईएमडी ने यहां पर हल्की हवाएं चलने का भी अनुमान व्यक्त किया है।

बारिश के कारण यहां की आबो-हवा में पहले से सुधार

आपको बता दें कि पिछले दिनों हुई लगातार बारिश के कारण यहां की आबो-हवा में पहले से सुधार हुआ है, यहां के प्रदूषण में कमी आएगी।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 137 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 126 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 143 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 136 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -132 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 167 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 125 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने के आसार है।

यहां पर होगी बारिश

तो वहीं दूसरी ओर तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में आज हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं तो कहीं-कहीं पर बिजली भी चमक सकती है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में आज भी येलो अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ और यूपी-बिहार में भी बरसात होगी, जबकि कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में भी हल्की बारिश होने का अनुमान है और लोगों को सेहत के प्रति सचेत रहने को बोला दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+