Delhi ka Mausam: राजधानी में कब बदलेगा मौसम? जानिए IMD का अपडेट
Delhi Weather Updates in Hindi: देश की राजधानी दिल्ली में इस वक्त लोगों को जून वाली गर्मी का सामना करना पड़ रहा है, इस वजह से राजधानीवासी काफी परेशान है लेकिन अब लोगों को आज से राहत मिल सकती है क्योंकि हल्की बारिश का अंदेशा है। आईएमडी ने कहा है कि आज से लेकर अगले दो दिनों तक बरसात होगी, जिससे लोगों को उमस से राहत मिल सकती है।

आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं , हालांकि पिछले महीने लगातार हुई बारिश के कारण राजधानी की हवा में सुधार हुआ है, जो कि राहत की खबर है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 132 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 127 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 141 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 135 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -134 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 177 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली - 128 AQI
अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने के आसार है।
यहां पर होगी बारिश
तो वहीं दूसरी ओर साउथ में मौसम बिगड़ा हुआ है। आंध्रा और तेलंगाना में येलो अलर्ट जारी है, हैदराबाद में भारी बारिश हो रही है तो कर्नाटक में भी बरसात हो रही है, दोनों जगह पर येलो अलर्ट जारी है। वहीं पूर्वोत्तर और दक्षिण में भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में अलर्ट जारी किया है तो वहीं पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ और यूपी-बिहार में भी बारिश का अलर्ट जारी है।
दिल्ली में पारा 40.01 डिग्री पहुंचा
सोमवार को यहां के सफदरजंग में पारा 40.01 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो कि 32 साल पहले सितंबर में हुआ था। साल 1991 सितंबर में इतनी गर्मी दिल्ली में देखी गई थी। फिलहाल दिल्ली में मानसून अपने अंतिम दौर में हैं इसलिए यहां जो भी बारिश होगी वो अगले दस दिनों के अंदर होगी इसके बाद मौसम शुष्क हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications