Delhi ka Mausam: दिल्ली में धुंध भरी सुबह, AQI आज भी खराब, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम?

Delhi Weather Updates: देश की राजधानी दिल्ली में मौसम बदलने लगा है, सुबह -शाम लोगों को हल्की ठंड का एहसास होने लग गया है, यही नहीं धुंघ का भी असर यहां दिखने लग गया है तो वहीं भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आज दिल्ली में दिन में मौसम साफ रहेगा तो वहीं 31 अक्टूबर तक यहां पर धुंध देखने को मिलेगी। आज यहां पर अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनताम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Delhi ka Mausam

हालांकि दिल्ली की आबोहवा इस वक्त बिगड़ी हुई है। आज भी सुबह का AQI 249 के पास पहुंच गया है। The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 249 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 251 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 281 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 293 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -243 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 261 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 234 AQI

यह भी जानिए

  • जीरो से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
  • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
  • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
  • 201 से 300 के बीच 'खराब',
  • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
  • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

जहां दिल्ली का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर चक्रवाती तूफान की वजह से केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश होने के आसार हैं।

हल्की बरसात हो सकती है

यूपी, पंजाब, हरियाणा, बिहार में भी हल्की बरसात हो सकती है तो वहीं मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र में मौसम ड्राई और मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की बारिश होने का अनुमान है, जबकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश हो सकती है।

तो वहीं मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा कि आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और केरल में मध्यम बारिश होगी तो वहीं पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। तो वहीं हिमाचल-उत्तराखंड में बरसात हो सकती है जबकि उत्तर भारत के राज्यों में मौसम शुष्क होगा और तापमान में कमी आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+