Delhi ka Mausam: क्या दिल्लीवालों को मिलेगी उमस से राहत? क्या बरसेंगे बादल?
Delhi Weather Updates in Hindi: देश की राजधानी में मौसम का उलटफेर जारी है, इस वक्त यहां पर लोगों को भयंकर उमस का सामना करना पड़ा रहा है लेकिन आईएमडी का ताजा अपडेट कहता है कि राजधानी में बारिश आज भी नहीं होगी लेकिन हवाएं चलेंगी जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी लेकिन मंडे से एक बार फिर से मानसून एक्टिव मोड में आएगा और फिर यहां पर हल्की बरसात देखने को मिलेगी लेकिन आज यहां पर मौसम शुष्क ही रहेगा और लोगों को ह्यूमिडिटी सहनी ही पडे़गी।

रविवार को पूरे दिन धूप निकलेगी।आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं , हालांकि पिछले महीने लगातार हुई बारिश के कारण फिलहाल राजधानी की हवा में सुधार हुआ है, जो कि एक बड़ी राहत की बात है
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 131 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 123 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 142 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 131 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -137 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 136 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली - 127 AQI
अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 30 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने के आसार है।
यहां पर होगी बारिश लेकिन हल्की-हल्की
जहां राजधानी का ये हाल है, वहीं दूसरी और हिमाचल और उत्तराखंड में भी आज भी मौसम साफ रहने के आसार हैं, हालांकि यहां पर कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है तो वहीं राजस्थान में भी मौसम ड्राई रहेगा, यहां पर बारिश 8 सितंबर से एक्टिव हो सकती है।
यहा पर जारी किया गया है अलर्ट
तो वहीं पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भारी बरसात और पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ और यूपी-बिहार में भी हल्की बारिश हो सकती है जबकि कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश होने का अनुमान है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications