Delhi ka Mausam: दिल्ली में मौसम रहेगा सूखा या गीला? जानिए मौसम का अपडेट

Delhi Weather Updates in Hindi: देश की राजधानी में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है, हालांकि अगस्त महीने के पिछले तीन दिन मौसम काफी ड्राई रहा लेकिन सितंबर के महीने में मानसून एक बार फिर से एक्टिव होगा लेकिन आज बारिश नहीं होगी बल्कि तेज हवाएं चलेंगी।

Delhi Weather

जिससे लोगों को गर्मी से फिलहाल के लिए तो राहत ही मिलेगी लेकिन एक-दो दिनों के बाद मौसम फिर से यहां भीगा-भीगा होगा। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। लगातार बारिश के कारण फिलहाल राजधानी की हवा में सुधार हुआ है, जो कि एक बड़ी राहत की बात है

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

Recommended Video

    Delhi ka Mausam: दिल्ली में मौसम रहेगा सूखा या गीला?
    • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 129 AQI
    • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 125 AQI
    • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 143 AQI
    • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 132 AQI
    • परपड़गंज, दिल्ली -131 AQI
    • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 134 AQI
    • लोधी रोड, दिल्ली - 121 AQI

    अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने के आसार है।

    यहां पर होगी बारिश लेकिन हल्की-हल्की

    जहां राजधानी का ये हाल है, वहीं दूसरी हिमाचल और उत्तराखंड में भी आज मौसम हल्की बारिश हो सकती है लेकिन तीन-चार दिन बाद फिर से यहां पर बारिश होगी और तेज हवाएं चलेंगी। तो वहीं पूर्वोत्तर के राज्यों में भी भारी बारिश हो सकती है जिसके लिए पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

    कभी गर्मी और कभी बरसात वाला

    तो वहीं पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ और यूपी-बिहार में भी मौसम कभी गर्मी और कभी बरसात वाला ही रहेगा इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश हो सकती है इसलिए अलर्ट जारी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+