Delhi ka Mausam: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, AQI भी खराब, जानिए IMD का अपडेट
Delhi Weather Updates: देश की राजधानी दिल्ली में मौसम बदल रहा है, अब सुबह-शाम लोगों को ठंड का एहसास होने लग गया है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों में यहां के मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिलेगा।

अब यहां सुबह शाम कोहरा नजर आएगा तो वहीं आज शाम तक दिल्ली में हल्की बूंदा-बादी भी संभव है जिससे तापमान गिर सकता है, हालांकि अब आने वाले दिनों में यहां पर बारिश देखने को नहीं मिलेगी और मौसम शुष्क ही रहेगा लेकिन धुंध जरूर नजर आएगी। आज दिन में मौसम यहां पर साफ रहेगा इसलिए लोगों को राहत मिलेगी।
अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहेगा
आज यहां पर अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक रह सकता है। मौसम शुष्क होने से दिल्ली का AQI बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच गया है, जिसने लोगों को काफी परेशान कर दिया है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 306 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 212 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 217 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 223 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -251 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 221 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली - 231 AQI
जहां दिल्ली का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर पहाड़ों पर बर्फ गिर रही है, जिसके कारण मैदानी इलाकों के मौसम में भी परिवर्तन देखने को मिल रहा है। आज पंजाब-हरियाणा, यूपी-बिहार में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है लेकिन राजस्थान और गुजरात में मौसम शुष्क रहेगा।
कुछ इलाकों में हल्की बरसात हो सकती है
उत्तराखंड के कुछ इलाकों में हल्की बरसात हो सकती है तो वहीं दक्षिण के राज्यों कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में शाम तक हल्की बरसात हो सकती है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र में मौसम ड्राई रहेगा और लोगों को दिन में धूप का सामना करना पड़ेगा तो वहीं हिमाचल में हल्की बारिश होने का ही अनुमान है।












Click it and Unblock the Notifications