Delhi ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में धूप या बारिश? जानिए यहां

Delhi Weather: देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह से मौसम शुष्क है, भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज दिल्ली में शाम तक हल्की बारिश हो सकती है तो वहीं एक -दो दिन के बाद यहां पर मौसम पूरी तरह से शुष्क हो जाएगा लेकिन तब तक कभी धूप तो कभी पानी वाला मौसम यहां रहेगा। फिलहाल आज के लिए आईएमडी ने बारिश के लिए रेन अलर्ट जारी किया हुआ है।

Delhi ka Mausam

21 और 22 सितंबर को हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है, आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनरतम तापमान 28 डिग्री रह सकता है। पिछले दिनों हुई लगातार बारिश के कारण यहां के प्रदूषण में कमी आएगी।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 129 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 121 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 136 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 132 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -125 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 153 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 124 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने के आसार है।

यहां पर होगी बारिश

आज यूपी में फिर से बारिश होने के आसार है,जिसके लिए यहां पर अलर्ट जारी है तो वहीं उत्तराखंड में आज भी मौसम खराब ही रहेगा इसलिए यहां के कई इलाकों में येलो अलर्ट जारी है अगले तीन दिन तक कहीं-कहीं हल्की बरसात हो सकती है। तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक और केरल में मध्यम बारिश होने के आसार हैं और इसलिए यहां पर चेतावनी जारी की गई है।

महाराष्ट्र और गोवा में मध्यम बारिश

यह तो वहीं हिमाचल में आज हल्की बारिश हो सकती है पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भी बारिश का दौर जारी रहेगा तो वहीं महाराष्ट्र और गोवा में मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+