Delhi ka Mausam: दिल्ली में मौसम ने मारी पलटी, AQI भी खराब, जानिए मौसम अपडेट

Delhi Weather Updates: देश की राजधानी दिल्ली में मौसम बदलने लगा है, अब सुबह-शाम के तापमान में फर्क दिख रहा है लेकिन दिन के में धूप निकलने पर लोगों को राहत मिली हुई है। हालांकि आज दिल्ली में बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश नहीं होगी।

Delhi ka Mausam

अब आईएमडी ने कहा कि आने वाले दिनों में दिन-रात के तापमान में अंतर देखने को मिलेगा तो वहीं अगले दो दिनों तक हल्की बारिश हो सकती है। तो वहीं 16 और 17 अक्टूबर को दिन के समय ठंडक बढ़ सकती है। इसकी वजह से आज यहां पर अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री तक रह सकता है।

यहां का AQI 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच गया है

मौसम शुष्क होने से दिल्ली में फिर से प्रदूषण बढ़ गया है। कल यहां का AQI 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच गया है, जिसने लोगों को काफी परेशान कर दिया है। The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 224 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 314 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 315 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 268 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -259 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 219 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 234 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने के आसार है।

यहां पर होगी बारिश

दिल्ली का जहां ये हाल है वहीं दूसरी ओर कुछ राज्यों में बारिश होने के आसार है, हिमाचल-उत्तराखंड में हल्की बारिश हो सकती है। तो वहीं उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र में मौसम ड्राई रहेगा तो वहीं गुजरात का मौसम शुष्क रहेगा और पूर्वोत्तर के राज्यों में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती हैं और साउथ जोन में भारी वर्षा की आशंका है।

इसके लिए अलर्ट जारी किया गया

केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश हो सकती है इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं पूर्वोत्तर में भी बारिश होने के आसार हैं इसलिए अलर्ट जारी किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+