Delhi ka Mausam: दिल्ली में बदलने लगा है मौसम, जानिए IMD का अपडेट

Delhi Weather Updates: देश की राजधानी दिल्ली में अब मौसम बदलने लगा है। अब सुबह-सुबह लोगों को पंखा बंद करने की जरूरत पड़ने लगी है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आने वाले दिनों में तेजी से तापमान गिरेगा और मौसम में ठंडक का एहसास होगा लेकिन दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिलेगी, फिलहाल राजधानी में पिछले तीन-चार दिनों से न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट जारी है।

Delhi ka Mausam

आपको बता दें कि आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 जबकि न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है तो वहीं दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण पहले से कम हुआ है, जो कि लोगों के लिए राहत की बात है लेकिन आने वाले दिनों में अगर सावधानी नहीं रखी गई तो एक बार फिर यहां पर प्रदूषण बढ़ सकता है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 126 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 131 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 138 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 125 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -119 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 131 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 121 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने के आसार है।

यहां पर होगी बारिश

दिल्ली का जहां ये हाल है वहीं दूसरी ओर कुछ राज्यों में बारिश होने के आसार है। आज बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा में भारी बारिश और कोंकण और गोवा, महाराष्ट्र में हल्की बारिश हो सकती है।

हल्की बारिश होने के आसार हैं

तो वहीं कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु में हल्की बारिश होने के आसार हैं। जबकि राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा तो वहीं उत्तराखंड और हिमाचल में भी आज बारिश ना होने के आसार हैं, जबकि यूपी में हल्की बरसात हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+