Delhi Fog: दिल्ली- NCR में कोहरे का 'कोहराम', 50 से ज्यादा फ्लाइट और 23 ट्रेनें लेट, कब मिलेगी राहत?

Delhi Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर में कोहरे का कोहराम जारी है, आज सुबह से ही यहां पर घना कोहरा छाया हुआ है, कई जगहों पर तो शून्यता शून्य बनी हुई है जिसकी वजह से लोगों को आने-जाने मे खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

 Delhi Fog

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर 50 से अधिक उड़ानों में देरी हुई है, तो वहीं कोहरे के कारण दिल्ली रेलवे स्टेशन से करीब 23 ट्रेनें भी लेट चल रही हैं, जिससे यात्रियों को काफी दिक्कत हो रही है।

मौसम विभाग ने वैसे आज यहां पर हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है और कहा है कि बारिश होते ही कोहरे से राहत मिलेगी। तो वहीं आज यहां पर न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री रहने के आसार हैं।

आज भी दिल्ली में सुबह AQI 300 से ऊपर ही था। The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 319 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 311 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 331 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 345 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -331 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 337 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली -331 AQI

यह भी जानिए

  • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
  • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
  • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
  • 201 से 300 के बीच 'खराब',
  • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
  • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

जहां दिल्ली का ये हाल है, तो वहीं पंजाब,हरियाणा, यूपी, बिहार, एमपी, छत्तीसगढ़ में कोहरे का अलर्ट जारी है तो वहीं पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी हो रही है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर बारिश और स्नोफॉल हो रहा है तो वहीं दूसरी ओर कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल में मौसम आज शुष्क रहने वाला है , जबकि पूर्वोत्तर में भी मौसम साफ रहेगा बस एकाक जगह पर हल्की बूंदाबादी की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+