Delhi ka Mausam: दिल्ली में मौसम होने लगा है ठंडा, AQI आज भी खराब, जानिए IMD का अपडेट
Delhi Weather Updates: देश की राजधानी दिल्ली में मौसम बदलने लगा है, अब सुबह-शाम के मौसम में यहां परिवर्तन देखने को मिल रहा है। आज सुबह भी यहां हल्की धुंध छाई रही,हालांकि समय चढ़ने के बाद ये गायब हो गई लेकिन अब आने वाले दिनों में ज्यादा धुध राजधानी में देखने को मिलेगी।

आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 16-17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33-34 डिग्री तक रह सकता है। तो वहीं यहां फिर से प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। आज भी यहां का AQI 290 है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 290 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 255 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 289 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 297 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -243 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 289 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली - 267 AQI
यह भी जानिए
- जीरो से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
- 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
- 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
- 201 से 300 के बीच 'खराब',
- 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
- 401 से 500 के बीच 'गंभीर'
जहां दिल्ली का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर आंध्र प्रदेश, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश होने के आसार हैं और बिजली चमकने के आसार हैं। भारत-पाकिस्तान बार्डर पर एक साइक्लोनिक प्रेशर देखने को मिल रहा है, जिसके सक्रिय होने के आसार हैं, अगर ये दवाब तूफान में तब्दील होता है तो दोनों देशों की सीमाओं से सटे राज्यों में भारी बरसात होगी।
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में होगी बारिश
तो वहीं यूपी, पंजाब, हरियाणा, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र में मौसम शुष्क रहेगा तो वहीं मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की बारिश हो सकती है जबकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बरसात होने के आसार है।












Click it and Unblock the Notifications