Delhi ka Mausam: दिल्ली में छाए बादल, क्या बारिश होगी आज? जानिए IMD का अपडेट
Delhi Weather Updates: देश की राजधानी दिल्ली के मौसम में रोज तब्दीली हो रही है। आज सुबह से यहां पर आंशिक बादल छाए हुए हैं लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक अब दिल्ली में नाममात्र की बारिश देखने को मिलेगी और शनिवार से यहां पर मौसम साफ हो जाएगा।

आईएमडी के मुताबिक यहां से मानसून पूरी तरह से विदा हो चुका है और अब यहां के तापमान में गिरावट प्रारंभ होगी, हालांकि दिन के तापमान में फर्क नहीं पड़ेगा लेकिन सुबह-शाम जरूर परिवर्तन महसूस होगा। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 जबकि न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है, बारिश के कारण यहां के प्रदूषण में काफी कमी आई है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 112 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 132 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 132 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 128 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -114 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 121 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली - 111 AQI
अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहने के आसार है।
यहां पर होगी बारिश
दिल्ली का जहां ये हाल है, वहीं दूसरी ओर देश के कुछ राज्यों में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के लेटेस्टे अपडेट के मुताबिक आज उत्तराखंड और हिमाचल में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड से भी दो अक्टूबर तक मानसून विदा हो जाएगा।
दक्षिण में भारी बरसात के आसार हैं
तो वहीं दूसरी ओर आज यूपी, बिहार, एमपी और छत्तीसगढ़ मे अच्छी-खासी बरसात हो सकती है । गुजरात और राजस्थान भी हल्की बारिश हो सकती है लेकिन दक्षिण में भारी बरसात के आसार हैं । आाज कर्नाटक और तमिलनाडु भारी बारिश का अलर्ट जारी है तो वहीं आंध्रा और तेलंगाना में भी हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है।












Click it and Unblock the Notifications