Delhi ka Mausam: दिल्ली में छाई धुंध, आबो-हवा आज भी खराब, कैसे दिखेगा करवाचौथ का चांद?

Delhi Weather Updates: देश की राजधानी दिल्ली के मौसम में परिवर्तन लगातार जारी है। आज सुबह भी राजधानी में धुंध छाई रही लेकिन 6 बजे के बाद मौसम साफ हो गया और इस वक्त बढ़िया धूप निकली हुई है। धुंध के कारण लोगों के मन में चिंता हो गई थी कि अगर यही हाल रहेगा तो लोगों को करवाचौथ का चांद कैसे दिखाई देगा?

Delhi ka Mausam

लेकिन अब चिंता का बात नहीं है क्योंकि धूप की वजह से धुंध गायब हो चुकी है और चंद्रोदय के वक्त आसमान एकदम साफ रहेगा। आज दिल्ली मेंरात 8:15 बजे चंद्रोदय होगा, फिलहाल आज यहां पर अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आस-पास रहेगा और पूरे दिन मौसम ड्राई रहेगा।

दिल्ली का आबोहवा एकदम से खराब हो गई है

हालांकि दिल्ली का आबोहवा एकदम से खराब हो गई है। आज भी यहां का AQI 300 के पार है, ऐसे में वैज्ञानिकों के साथ-साथ दिल्लीवासियों की भी चिंता बढ़ गई है क्योंकि अब अगर दिवाली से पहले ये हाल है तो दिवाली पर दिल्ली का क्या हाल होगा?

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 336 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 298 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 375 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 433 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -298 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 323 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 324 AQI

यह भी जानिए

  • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
  • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
  • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
  • 201 से 300 के बीच 'खराब',
  • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
  • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

जहां दिल्ली का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश होने के आसार है, जबकि हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी के आसार नजर आ रहे हैं। बिहार, एमपी, यूपी, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र में मौसम ड्राई रहेगा। जबकि वहीं मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की बारिश और कर्नाटक-आंध्रा में हल्की बूंदाबादी संभव है, यहां कपुछ जगहों पर हवाएं चलने का भी अनुमान है, जिसकी वजह से तापमान में मामूली फर्क देखने को मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+