Delhi Ka Mausam: दिल्ली में गिरा पारा, हवा में पहले से सुधार, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में आज का मौसम (Weather in Delhi Today): दिल्ली में अब सर्दी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है।आज सुबह राजधानी में कोहरा देखा गया तो वहीं बीते दो दिनों से यहां के तापमान में तेजी से गिरावट आई है। यहां पर कल न्यूनतम तापमान कल 8.2 रहा तो वहीं आज भी यहां पर न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है। हालांकि सर्दी का असर भले ही दिल्ली में दिख रहा है लेकिन आज यहां कि हवा में पहले से काफी सुधार देखा गया है। आज यहां का Air Quality Index (AQI) 173 हो गया है।

 Delhi Ka Mausam:

जो कि पहले से काफी बेहतर है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली-NCR में अब अगले तीन-चार दिनों में पारा तेजी से गिरेगा और सर्दी बढ़ेगी, हालांकि दिन में आज भी मौसम शुष्क ही रहेगा। The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 218 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 162 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 282 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 199 AQI
  • परपड़गंज -132 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी-183 AQI
 Delhi Ka Mausam:

ये है मापदंड

  • शून्य और 50 के बीच AQI "अच्छा",
  • 51 और 100 के बीच AQI "संतोषजनक",
  • 101 और 200 के बीच AQI "मध्यम",
  • 201 और 300 के बीच AQI "खराब",
  • 301 और 400 के बीच AQI "बहुत खराब"
  • 401 और 500 के बीच AQI "काफी खराब"
 Delhi Ka Mausam:

अगर NCR की बात करें तो आज नोएडा में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री रह सकता है। जबकि आज भी हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं, जिसकी वजह से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्यप्रदेश में ठंड बढ़ेगी और और सुबह-शाम कोहरा देखने को मिलेगा।तो वहीं आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक में भारी बारिश की आशंका है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+