VIDEO: देखते ही देखते कुछ ही सेकेंड में धराशाई हो गई 5 मंजिला इमारत
दिल्ली। दिल्ली में अवैध निर्माण को लेकर MCD गंभीर है। बीते कुछ दिनों से MCD ऐसी बिल्डिंग पर लगातार हथौड़ा चला रहा है। ऐसी ही एक घटना की वीडियो सामने आया है, जिसमें एक पांच मंजिला इमारत को पल भर में ढहा दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक यह इमारत 2 फुट झुक चुकी थी और इसको एमसीडी द्वारा खतरनाक भी घोषित किया जा चुका था। इस मकान को खाली करवाए जाने के बाद कल MCD ने इसे गिरा दिया।

जानकारी के अनुसार ये इमारत जसोला में अमूल अपार्टमेंट के नाम अवैध रूप से बनाई गई गई थी और पांच मंजिला थी। आसपास के लोगों ने इसकी शिकायत स्थानीय प्रशासन से की थी, जिसके बाद इसे खतरनाक इमारत घोषित कर दिया गया था। इस मामले में MCD ने इमारत निर्माताओं के खिलाफ भी मामला दर्ज किया था। इस पूरे घटनाक्रम से करीब आधा दर्जन मकानों को काफी नुकसान हुआ है। गुरुवार को इस बिल्डिंग को जब गिराया गया तो इसकी चपेट में पड़ोस का एक मकान भी आ गया और मकान का बड़ा हिस्सा धराशाई हो गया। वहीं जसोला के निवासियों ने प्रशासन पर आरोप लगाया है कि जब अवैध निर्माण होता है तो पुलिस वाले व MCD वाले जेब गर्म करके चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि यह निर्माण भी एमसीडी अधिकारियों की मिलीभगत से हुआ था। इस इलाके में ऐसी कई और इमारतें अवैध रूप से बनी हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications