दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष ने किया सीवेज पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Delhi Water Board:विनय मिश्रा ने आज सीमापुरी विधानसभा और Sewage pumping station का औचक निरीक्षण किया। अपने दौरे के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता को आ रही समस्याओं का तुरंत समाधान सुनिश्चित करें। विनय मिश्रा ने अपने एक्स पर लिखा- अरविंद केजरीवाल जी के मार्गदर्शन में दिल्ली भर में विकास कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं।

जल बोर्ड के उपाध्यक्ष विनय मिश्रा ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- पानी की समस्या की शिकायत आने पर आज दिल्ली के सीमापुरी विधानसभा में निगम पार्षद मोहिनी जीनवाल जी एवम् निगम पार्षद रमेश कुमार बिसैया जी एवम् दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों के साथ क्षेत्र का दौरा किया और उसका संज्ञान लेते हुए अधिकारियो को अविलंब समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।

Vinay Mishra

साथ ही उन्होंने RWA के पदाधिकारियों के साथ SPS का भी निरीक्षण कर अधिकारियो को निर्देश दिया कि त्यौहार के समय सभी पंप समय से चलाए, ताकि सीवर की समस्या न रहे।

आगे उन्होंने लिखा, अरविंद केजरीवाल के तानाशाह से आजाद होने के बाद पूरी दिल्ली सरकार जनता की सेवा में सड़क पर है, हमारे लिए जनता की सेवा ही मुख्य त्यौहार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+