Delhi News: कर्तव्य का पालन करना भूले दिल्ली जल बोर्ड के अफसर, मंत्री आतिशी ने दी कड़ी चेतावनी
Delhi News: दिल्ली सरकार जल मंत्री की सख्त चेतावनी के बावजूद जल बोर्ड के अफसरों की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं है। बीते दिनों जल बोर्ड ने एक सप्ताह का विशेष अभियान चलाया था, किन्तु समस्या बरकरार है। इससे ख़फ़ा जल मंत्री आतिशी ने कहा कि अपने कर्तव्य का पालन नहीं करने वाले अधिकारी नौकरी छोड़ दें।

ज्ञात हो कि मंत्री आतिशी ने सीवर से संबंधित शिकायतें मिलने के बाद पिछले दिनों दिल्ली के कई क्षेत्रों में निरीक्षण किया था। उन्होंने कनिष्ठ अभियंता से लेकर मुख्य कार्यकारी अधिकारी तक को नियमित रूप से लोगों के बीच जाकर उनकी समस्या का समाधान करने का निर्देशित किया था।
मिली जानकारी के मुताबिक मंत्री आतिशी के अगुवाई में जल बोर्ड ने लोगों की सीवर से संबंधित समस्या हल करने के लिए 11 दिसंबर से दिल्ली के सभी 11 जोन में एक सप्ताह का विशेष अभियान चलाया था, किंतु लोगों की समस्या बरकार है। जल मंत्री ने गुरुवर को मडल टाउन विधानसभा क्षेत्र में चंद्रावल गांव के विभिन्न हिस्सों में जाकर निरीक्षण किया। सीवर को बदहाल स्थिति देखकर उन्होंने अफसरों को फटकार लगाई और जिम्मेदार अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश जारी कर दिए।
मंत्री आतिशी को जनता ने बताया कि सफाई न होने से सीवर का पानी गलियों में भर जाता है। अफसरों से शिकायत करने पर ध्यान नहीं दिया जाता है। मंत्री ने अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर सीवर की सफाई कर रिपोर्ट देने और समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया है। आतिशी ने कहा कि अधिकारियों को जनता के प्रति जवाबदेह होना होगा,अरविंद केजरीवाल की सरकार में लापरवाही को बर्दास्त नहीं किया जायेगा।
यह भी पढ़ें Congress new office: दिल्ली में कांग्रेस बदल रही अपना दफ्तर, जानिए क्या होगा नया एड्रेस












Click it and Unblock the Notifications