Congress new office: दिल्ली में कांग्रेस बदल रही अपना दफ्तर, जानिए क्या होगा नया एड्रेस

Congress new office address: संसद में सांसदों के निलंबन के मुद्दे पर गर्माई सियासत के बीच खबर है कि दिल्ली में कांग्रेस अब अपना मुख्यालय बदलने जा रही है। जनवरी 2024 में काग्रेस का मुख्यालय नई बिल्डिंग में शिफ्ट हो जाएगा।

आपको बता दें कि अभी कांग्रेस के मुख्यालय का पता 24, अकबर रोड, नई दिल्ली है। जनवरी के दूसरे हफ्ते में कांग्रेस का दफ्तर दिल्ली में 9, कोटला रोड पर शिफ्ट हो जाएगा और पार्टी अपने लिए लोकसभा चुनाव की रणनीति इसी 6 मंजिल के आलीशान दफ्तर से बनाएगी।

Congress new office

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस के नए मुख्यालय का नाम पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नाम पर 'इंदिरा भवन' होगा। अभी तक कांग्रेस जिस मुख्यालय में काम कर रही है, वो 45 साल पहले 1978 में बना था और ये दफ्तर पार्टी की सभी चुनावी रणनीतियों का गवाह बना। कांग्रेस में बनी अलग-अलग यूनिट के दफ्तर भी इसी नई बिल्डिंग में शिफ्ट होंगे। अभी यूथ कांग्रेस का दफ्तर 5, रायसीना रोड और कांग्रेस सेवा दल का ऑफिस 26, अकबर रोड पर है।

पहले 19 नवंबर को शिफ्ट होना था कांग्रेस का दफ्तर
गौरतलब है कि पहले खबर आई थी कि बिल्डिंग का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और कांग्रेस का मुख्यालय 19 नवंबर को, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर इसमें शिफ्ट हो जाएगा। हालांकि किन्हीं कारणों से ये कार्यक्रम टल गया और अब जनवरी में दफ्तर इस नई बिल्डिंग में शिफ्ट होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+