दिल्ली जल बोर्ड ने जारी की एडवाइजरी, इन गर्मियों में पानी की शिकायतों को आधा घंटे में किया जाए दूर

नई दिल्ली। गर्मियों के आगाज के साथ ही दिल्ली में पानी की शिकायतें भी बढ़ने लगी हैं। इस बीच दिल्ली जल बोर्ड ने अधिकारियों को एक एडवाइजरी जारी कर कहा है कि लोगों की जो भी शिकायत आती है, उसका समाधान आधा घंटे में करना होगा। आपको बता दें कि इस बार गर्मियों में दिल्लीवासियों को पानी की समस्या से कुछ ज्यादा ही जूझना पड़ सकता है। राजधानी में पानी की सप्लाई के लिए पाइपलाइन का नेटवर्क बड़ा हो गया है, तो वहीं पानी की किल्लत होने के आसार भी बन रहे हैं। ऐसे में पानी की किल्लत से मिलने वाली समस्याओं के समाधान के लिए दिल्ली जल बोर्ड ने एडवाइजरी जारी की है।

Delhi Jal Board

समर एक्शन प्लान लेकर आएगा जल बोर्ड

एडवाइजरी में कहा गया है कि जिन इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं है या नियमित सप्लाई में कोई रुकावट आ रही है, ऐसे इलाकों से मिलने वाली शिकायतों का समाधान आधा घंटे में हो जाना चाहिए। जल बोर्ड की एडवाइजरी का उद्देश्य यही है कि पानी की सप्लाई को व्यवस्थित रखने के लिए अधिकारी अपनी तरफ से हर संभव प्रयास शुरू कर दें। समर एक्शन प्लान को लागू करने की दिशा में तैयारियां कर लें। जल्द ही डीजेबी का समर एक्शन प्लान तैयार हो जाएगा।

एडवाइजरी के अनुसार, डिविजनल वॉटर इमरजेंसी यूनिट को पूरी तैयारी रखने को कहा गया है। उनसे कहा गया है कि उपकरण पूरी तरह काम करें और उन्हें बेहतर तरीके से मेनटेन किया जाए, ताकि इस वजह से पानी की सप्लाई में काई समस्या न आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+