'कागज थे फिर भी मेरी जूस की दुकान तोड़ दी', जहांगीरपुरी में बुलडोजर चलने पर रोए पीड़ित गणेश
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के हिंसा प्रभावित जहांगीरपुरी इलाके में उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी), पीडब्ल्यूडी और पुलिस द्वारा चलाए गए अतिक्रमण विरोधी अभियान पर रोक लग गई है। ऐसा सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हुआ। घटनास्थल पर मौजूद लोग अब अपनी-अपनी आपबीती बयां कर रहे हैं। इसी इलाके में रहने वाले गणेश गुप्ता की आंखों से आंसू बह रहे हैं। उन्होंने कहा है कि, हमारे पास कागज थे, फिर भी उन लोगों ने मेरी जूस की दुकान को तोड़ दिया। अपना यही काम है, जिससे गुजारा चलता है।"

जहांगीरपुरी के रहने वाले सुना रहे आपबीती
दिल्ली के जहांगीरपुरी के रहने वाले गणेश गुप्ता का कहना है कि, आज उत्तरी दिल्ली नगर निगम और पुलिस समेत बड़ी संख्या में प्रशासनिक अमला बुलडोजर लेकर आया और एक के बाद एक दुकान तोड़ डाली। वे इसे अवैध ढांचों को गिराने के लिए क्षेत्र में अतिक्रमण विरोधी अभियान बता रहे हैं, लेकिन हमारे पास तो कागज थे। अनुमति ले रखी थी। इसके बावजूद मेरी दुकान तोड़ दी गई।

मेरे पास सभी कागजात, लेकिन नहीं सुनी
गणेश कुमार गुप्ता बोले, "यहां मेरी जूस की दुकान बरसों से चल रही थी। जो कि दिल्ली विकास प्राधिकरण द्वारा-1977 में आवंटित की गई थी और इसे साबित करने के लिए हमारे पास सभी आवश्यक दस्तावेज थे। जो दस्ता तोड़-फोड़ कर रहा था, उनसे मैंने कहा कि साहब! मेरे पास सभी कागजात हैं। लेकिन उन्होंने नहीं सुनी। मैंने यहां तक कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने एक घंटे पहले विध्वंस को रुकवा दिया है, लेकिन फिर भी वे नहीं रुके।"
Recommended Video

अब अदालत जाएंगे
गणेश कुमार गुप्ता ने कहा कि, "जहां तक जंहागीरपुरी में हुए दंगे-फसाद की बात है तो हमारे परिवार में भी किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया। मैं एक दुकानदार हूँ, वे मुझे क्यों गिरफ्तार करेंगे? मैं तो अपनी दुकान तोड़े जाने से दुखी हूं..उससे मेरी रोजी-रोटी चल रही थी। अब सहारे के लिए, हम अदालत का रुख करेंगे।"
-
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट?












Click it and Unblock the Notifications