Delhi: आम आदमी पार्टी की बढ़ी मुश्किलें, विधायक गुलाब सिंह यादव के घर आईटी की रेड
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से दिल्ली की राजनीति में उथल-पुथल मची हुई है। इसी बीच खबर आ रही है कि आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक गुलाब सिंह यादव के ठिकानों पर आईटी ने छापेमारी की है। रेड अभी जारी है।
आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर साजिश का आरोप लगाया है। आप नेताओं का कहना है कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र तानाशाही की राह पर है। बीजेपी विपक्ष के नेताओं को जेल में डालने में लगी हुई है।
यह भी देखें: 'जिस पुलिसवाले ने सिसोदिया के साथ मारपीट की, उसने मेरे साथ भी 'दुर्व्यवहार' किया', केजरीवाला का बड़ा आरोप

पार्टी विधायक गुलाब सिंह यादव पर आईटी की छापेमारी पर दिल्ली के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, ''भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर के लोग जान गए हैं कि बीजेपी सरकार पूरे विपक्ष को जेल में डालने में लगी है। भारत रूस की राह पर चल रहा है...बांग्लादेश, पाकिस्तान, उत्तर कोरिया में ऐसा देखा जा चुका है और अब भारत भी उसी राह पर है।"
#WATCH | On ED raid on party MLA Gulab Singh Yadav, Delhi Minister and AAP leader Saurabh Bharadwaj says, "People in not only India but those across the world have come to know that the BJP Government is busy in putting the entire Opposition in jail. This country is following the… pic.twitter.com/6XAoZa011s
— ANI (@ANI) March 23, 2024
उन्होंने आगे कहा, "दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र अब तानाशाही की राह पर है जहां लोगों के बुनियादी अधिकार खत्म हो जाएंगे, जहां विपक्ष को रोका जाएगा...हमारे शीर्ष 4 नेता झूठे मामलों के तहत जेल में हैं। हम गुजरात में चुनाव लड़ रहे हैं, और पार्टी के गुजरात प्रभारी गुलाब सिंह यादव के यहां आज छापेमारी हो रही है। मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में , आप नेताओं और अन्य विपक्षी नेताओं पर छापे मारे जाएंगे ताकि विपक्ष डरकर चुप हो जाए।''
बता दें, गुरुवार शाम को आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शराब नीति घोटाले मामले में गिरफ्तार कर लिया था। ईडी और सीबीआई ने आरोप लगाया था कि शराब व्यापारियों को लाइसेंस देने की दिल्ली सरकार की उत्पाद शुल्क नीति ने गुटबंदी की अनुमति दी और कुछ डीलरों का पक्ष लिया, जिन्होंने कथित तौर पर इसके लिए रिश्वत दी थी। मामले में आप नेता मनीष सिसौदिया और संजय सिंह न्यायिक हिरासत में हैं।
यह भी देखें: ED कस्टडी में इस बार केजरीवाल की होली! आसान नहीं दिख रही चुनावी डगर












Click it and Unblock the Notifications