Delhi: दिल्ली में इजरायली एंबेसी के पास धमाका, चश्मदीद ने बताई आंखों देखी, फोर्स तैनात
दिल्ली के चाणक्यपुरी क्षेत्र स्थित इजरायल एंबेसी के नजदीक मंगलवार को एक धमाके की सूचना से अफरातफरी मच गई। हालांकि, धमाके में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। विस्फोट की सूचना मिलते ही स्पेशल सेल की टीम मौके पर तैनात कर दी गई। इलाके की सघन जांच की जा रही है।
दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, इजरायल एंबेसी के पास एक 'ब्लास्ट' कॉल के बाद इजरायली राजदूत को संबोधित एक पत्र मिला है। इस कथित ब्लास्ट की सूचना तब सामने आई है, जब जब इजरायल गाजा के फिलिस्तीनी क्षेत्र को नियंत्रित करने वाले इस्लामी समूह हमास के साथ सशस्त्र संघर्ष में लगा हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीसीआर कॉल पर शाम करीब 5 बजकर 10 मिनट पर दूतावास के नजदीक धमाके की सूचना मिली। दिल्ली फायर सर्विसेज के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि उन्हें एक फोन आया, जिसमें दूतावास के पास बम विस्फोट की सूचना दी गई। गर्ग ने कहा कि अभी तक स्थान पर कुछ भी नहीं मिला है।
#WATCH | Visuals from outside the Israel Embassy in Delhi
— ANI (@ANI) December 26, 2023
As per the Israel Embassy, around 5:10 pm there was a blast at close proximity to the embassy. pic.twitter.com/KsSot9LGgF
इजरायल दूतावास के प्रवक्ता ने क्या कहा?
उधर, इजरायल दूतावास के प्रवक्ता गाइ नीर ने कहा कि मंगलवार शाम को भारतीय राजधानी में दूतावास के पास एक 'विस्फोट' हुआ। विस्फोट के बाद इसके सभी कर्मचारी सुरक्षित थे। आगे कहा कि हम पुष्टि कर सकते हैं कि लगभग 5:20 बजे दूतावास के नजदीक एक विस्फोट हुआ था। उन्होंने कहा कि इजरायली अधिकारी विस्फोट के कारणों की जांच के लिए अपने भारतीय समकक्षों के साथ सहयोग कर रहे हैं।
Recommended Video
चश्मदीद ने सुनाई आंखों देखी
वहीं, एक चश्मदीद ने बताया कि उसने भी तेज आवाज सुनी। आगे कहा कि यह शाम करीब 5 बजे हुआ, मैं अपनी ड्यूटी पर था और एक बड़ी आवाज सुनी। जब मैं बाहर आया तो मैंने देखा कि एक पेड़ के ऊपर से धुआं निकल रहा है, मैंने बस इतना ही देखा... पुलिस ने मेरा बयान ले लिया है।












Click it and Unblock the Notifications