दिल्ली में आए कोरोना के 10 हजार से ज्यादा नए मामले, पॉजिटिविटी रेट 11.88 फीसदी पर पहुंचा
नई दिल्ली, 5 जनवरी: राजधानी दिल्ली में आज नए मामले 10 हजार को पार कर गए हैं। वहीं पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 11.88 फीसदी हो गया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बताया है कि दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के10,665 नए मामले सामने आए हैं और 8 मरीजों की मौत हुई है। कुल 2,239 मरीज डिस्चार्ज हुए, जिसके बाद सक्रिय मामले बढ़कर 23,307 हो गए हैं।
Recommended Video

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने माना है कि राजधानी में कोरोना महामारी की नई लहर आ चुकी है और तेजी से संक्रमण फैल रहा है। जिससे दिल्ली में कोरोना के नए मामलों में और ज्यादा उछाल देखने को मिल सकता है।, उन्होंने कहा कि देश में कोरोना की तीसरी और दिल्ली में पांचवीं लहर आ चुकी है।
दिल्ली में तेजी से बढ़े हैं कोरोना केस
दिल्ली में कोरोना का ग्राफ बीते एक हफ्ते में बहुत तेजी से बढ़ा है। बढ़ते कोरोना मामलों के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने शहर के प्राइवेट अस्पतालों और नर्सिंग होम्स में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए बेड आरक्षित करने के निर्देश दिए हैं। कुल बिस्तर क्षमता का कम से कम 40% कोरोना रोगियों के लिए आरक्षित किए गए हैं।
वीकेंड कर्फ्यू भी लगाया गया
राजधानी दिल्ली में शनिवार और रविवार को कर्फ्यू रखने का भी फैसला लिया गया है। मंगलवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक में फैसला लिया गया कि दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू यानी शनिवार और रविवार को खाना, मेडिकल, पुलिस, सब्जी, प्रेस और दूसरी जरूरी सेवाएं से जुड़े लोगों को ही आने जाने की इजाजत होगी। इसके अलावा दूसरे लोगों को आवाजाही की इजाजत नहीं होगी। आवश्यक सेवाओं के अलावा दूसरी दुकानों को भी वीकेंड पर नहीं खोल सकेंगे। दिल्ली सरकार अपने जरूरी सेवाओं से जुड़े विभागों के दफ्तरों को ही खोलेगी। जरूरी सेवाओं को छोड़कर दूसरे दफ्तर वर्क फ्रॉम होम मोड में रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications