दिल्ली: ट्रैक पर आया घायल मोर, आधे घंटे तक रुकी रही मेट्रो
नई दिल्ली। दिल्ली के मॉडल टाउन मेट्रो स्टेशन ट्रैक पर शुक्रवार सुबह एक घायल मोर के आ जाने से करीब आधे घंटे तक मेट्रो सेवाएं रुकी रहीं। घायल मोर को पकड़ कर वन विभाग के हवाले किया गया, जिसके बाद मेट्रो दोबारा शुरू हो सकी। ये वाकया सुबह पौने दस बजे का है। 9:45 से 10:18 बजे तक ट्रेन रुकी रही।

मॉडल टाउन स्टेशन पर पहुंची मेट्रो के ड्राइवर ने देखा की एक मोर ट्रैक पर पड़ा हुआ है, इसको लेकर उसने स्टाफ को जानकारी दी। मोर को वहां से की कोशिश की गई लेकिन वो उठ नहीं सका। स्टेशन पर मौजूद कर्मचारियों ने मशक्कत के बाद मोर को ट्रैक से पकड़ा तो देखा कि वो घायल है। इसके बाद उसे वन विभाग के कर्मचारियों को सौंपा गया। जिन्होंने उसका इलाज किया।












Click it and Unblock the Notifications