दिल्ली: 'दो दिनों में हुआ बेहद सुधार, जल्द सुधरेगी स्थिति', AQI के बदलाव पर बोले गोपाल राय
Delhi News: दिल्ली के प्रदूषण मंत्री गोपाल राय ने शहर का एक्यूआई बिगड़ने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हवा की गति में धीमी आई है और तापमान में गिरावट आई है, जिससे एक्यूआई में बदलाव आया है। हवा की गति बढ़ने के बाद दो दिनों में एक्यूआई में सुधार हुआ है।
गोपाल राय ने कहा कि मुझे लगता है कि स्थिति जल्द ही सुधर जाएगी। एक्यूआई में भी बदलाव आएगा। हवा की गति में तेजी आने के बाद स्थिति में और सुधार होगा। लोगों को प्रदूषण से निजात मिलेगी।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि जिस तरह से तेजी से तापमान में कमी आ रही है उससे प्रदुषण के कण काफी जम गए हैं और तेजी से नीचे आए हैं। जिसके वजह से GRAP 3 के नियम लागू किए गए हैं। मुझे उम्मीद है कि जल्द ही स्थिति में परिवर्तन होगा।
यह भी पढ़ें- दिल्ली: 'लोकसभा चुनाव के प्रचार से दूर करने की साजिश', CM केजरीवाल के खिलाफ ED के चौथे समन पर बोले गोपाल राय












Click it and Unblock the Notifications