दिल्ली: 'लोकसभा चुनाव के प्रचार से दूर करने की साजिश', CM केजरीवाल के खिलाफ ED के चौथे समन पर बोले गोपाल राय

Delhi News: दिल्ली आबकारी नीति मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी (ईडी) ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चौथे समन जारी की है। ईडी के समन पर आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने कहा कि कल हमने सीएम अरविंद केजरीवाल के कार्यक्रम की घोषणा की कि वह लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 18 से 20 जनवरी तक गोवा का दौरा करेंगे। वहीं आज समन जारी किया गया है। यह कोई संयोग नहीं है। यह अरविंद केजरीवाल को 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने से रोकने के लिए है।

आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय

ईडी को भाजपा का फ्रंटल संगठन बनने से बचना चाहिए और अरविंद केजरीवाल को ये अवैध नोटिस भेजना बंद करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- इस शख्स के प्यार में पागल थीं ऐश्वर्या राय, सलमान खान से पहले ही इसकी हो गई थीं दीवानी और फिर जो हुआ.....

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+