हाई कोर्ट ने केंद्र से कहा- 'दिल्ली में कोरोना मरीजों के लिए कुल कितने बेड, संख्या बताएं'

नई दिल्ली, 11 मई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना मरीजों स्वास्थ्य सुविधाओं में अव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है। कुछ अस्पतालों में आज भी बेड, ऑक्सीजन और दवाओं की कमी को लेकर मरीजों के परिजनों को अधिकारियों और हॉस्पिटल्स का चक्कर काटना पड़ रहा है। इस बीच मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र की मोदी सरकार को आदेश दिया कि वह राजधानी में कोविड मरीजों के लिए रिजर्व रखे गए कुल मेडिकल बेड्स की संख्या का खुलासा करें।

Delhi High Court orders Center Disclose the total number of Covid beds in hospitals

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Delhi में 36 % से घटकर 19 % हुआ Positivity Rate | वनइंडिया हिंदी

    मालूम हो कि दिल्ली हाई कोर्ट में पिछले कई दिनों से कोरोना से निपटने को लेकर केंद्र और दिल्ली सरकार की नाकामियों पर सुनवाई चल रही है। इसी क्रम में मंगलवार को भी हाई कोर्ट ने सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार से कोरोना तैयारियों को लेकर जवाब मांगा है। कोर्ट ने केंद्र से कहा कि दिल्ली के अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में कोरोना मरीजों के लिए रिजर्व रखे गए कुल बिस्तरों की संख्या बताएं साथ ही कोविड मरीजों को बेड्स उपलब्ध कराने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं उसकी भी जानकारी दें। कोर्ट ने केंद्र सरकार को जवाब देने के लिए 13 मई तक का समय दिया है।

    यह भी पढ़ें: Ivermectin: वो दवा जिसे कोरोना के खिलाफ माना जा रहा रामबाण, जानिए इसके बारे में सबकुछ

    आपको बता दें कि जस्टिस विपिन सांघी और रेखा पल्ली की खंडपीठ ने केंद्र सरकार को यह आदेश केरजीवाल सरकार के उस दावे के बाद दिया है जिसमें न्यायालय को बताया गया था कि केंद्र ने कोविड रोगियों के लिए बिस्तरों की संख्या 4,091 से घटाकर 3,861 कर दी है। दिल्ली सरकार ने पिछले महीने हाई कोर्ट को बताया था कि पिछले वर्ष कोरोना की पहली लहर में केंद्र द्वारा दिल्ली को 4,112 बेड उपलब्ध करवाए थे, लेकिन अब जब कोरोना केस फिर बढ़ रहे हैं तो कोविड रोगियों के लिए आरक्षित बिस्तरों की संख्या को कम कर दिया गया है।

    उधर, 20 अप्रैल, 2021 को केंद्र सरकार ने न्यायालय को सूचित किया था कि दिल्ली के अस्पतालों में 1,432 कोविड बेड हैं वही, डीआरडीओ द्वारा 250, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज द्वारा 250 और सफदरजंग अस्पताल द्वारा 36 कोविड बेड्स की व्यवस्था भी की गई है। केंद्र ने कोर्ट को यह भी बताया था कि मोदी सरकार ने दिल्ली के अन्य अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में 2,105 अन्य बेड भी उपलब्ध कराए गए हैं। हालांकि कुल 4,091 बेड्स में से 1,200 बेड शकूर बस्ती और आनंद विहार में रेलवे स्टेशन के हैं जिन्हें पूर्ण रूप से मेडिकल बेड्स नहीं कहा जा सकता।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+