हाईकोर्ट के वकील ने पत्नी और बेटियों के साथ पार की दरिंदगी की हद, सामने आया वीडियो
दिल्ली हाईकोर्ट के एक वकील का वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपनी पत्नी और बेटियों पर अत्याचार करता दिख रहा है।
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट के एक वकील का वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपनी पत्नी और बेटी को पीट रहा है। ये वीडियो उसी वकील की दूसरी बेटी ने उस वक्त रिकॉर्ड कर लिया, जब वो मारपीट कर रहा था।
एक मिनट के वीडियो में साफ दिख रहा है कि वकील अपनी बेटी को मारता है, जिसके बाद वो जमीन पर गिर पड़ती है। वकील फिर से खींचता है और उसे मारता रहता है।

जानकारी के मुताबिक वकील और उसका परिवार दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में रहता है। वकील के पत्नी ने आरोप लगाया कि वो शादी के 15 सालों में उसे रोज पीटता है। इतना ही नहीं वो अपनी बेटियों को भी नहीं बख्शता है।
पत्नी के मुताबिक वकील इसलिए मारपीट करता है क्योंकि वो एक लड़का पैदा नहीं कर सकी।
बता दें कि वकील को दो बेटियां हैं और वो दोनों के साथ मार-पीट करता है। दोनों दक्षिणी दिल्ली के ही एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई करती हैं।
वकील की दूसरी बेटी ने वीडियो रिकॉर्ड कर पुलिस को भेज दिया।












Click it and Unblock the Notifications