Asian Games 2023 में बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट को मिली छूट के खिलाफ याचिका को दिल्ली हाईकोर्ट ने किया खारिज
Delhi High Court Bajrang Punia Vinesh Phogat: दिल्ली उच्च न्यायालय ने एशियन गेम्स 2023 में बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट को मिली छूट के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया। दोनों दिग्गज पहलवानों के सीधे प्रवेश के खिलाफ अंतिम पंघाल और सुजीत कलकल ने याचिका दायर की थी।
दिल्ली हाईकोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने एशियाई खेलों 2023 में बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट को सीधे प्रवेश दिया है। पहलवानों के सीधे प्रवेश के खिलाफ याचिका दायर की गई थी।

बता दें कि इन दोनों पहलवानों को एडहॉक कमेटी ने छूट दी है। इन दोनों के अलावा अन्य खिलाड़ियों को ट्रायल के लिए जाना होगा। बृज भूषण सिंह के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों के साथ धरना देने वाले छह पहलवानों में बजरंग और विनेश दोनों शामिल थे।
इससे पहले इन पहलवानों ने तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मांगा था। धरना देने वाले सभी छह पहलवानों ने IOA से कहा था कि ट्रायल कुछ समय के लिए टाल दिए जाएं, क्योंकि धरने और अन्य वजहों से उनकी तैयारी नहीं हो पाई है। ऐसे में वे ट्रायल के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं हैं। इस महीने फ्रीस्टाइल के ट्रायल होने वाले हैं। 23 जुलाई से ये ट्रायल होंगे।
युवा रेसलर अंतिम पंघाल ने इसको लेकर विरोध किया है। पंघाल ने साफ तौर पर पूछा कि विनेश को किस उपलब्धि के आधार पर एशियन गेम्स के लिए डायरेक्ट भेजा जा रहा है? अंतिम भी 53 किलोग्राम भार वर्ग में खेलती हैं और उन्होंने दावा किया है कि कई भारतीय पहलवान इस समय विनेश फोगाट को हराने का दम रखती हैं। आखिरकार विनेश को फिर किस खासियत के आधार पर यह छूट दी जा रही है?
इसके बाद उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में विनेश फोगाट को मिली छूट के खिलाफ याचिका दायर की। दिल्ली हाईकोर्ट ने याचिका खारिज कर दी।
यह भी पढ़ें- एशियाई खेलों के लिए बजरंग पूनिया और विनेश को नहीं देना होगा ट्रायल, मिलेगी सीधी एंट्री












Click it and Unblock the Notifications