दिल्ली में भारी बारिश के बाद हालात खराब, LG ने बुलाई इमर्जेंसी मीटिंग, अधिकारियों की छुट्टियां रद्द

दिल्ली में लगातार तीन घंटे बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति के चलते ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित हुआ है। यातायात बहाल करने में प्रशासन के पसीने छूट रहे हैं। बारिश का पानी कई इलाकों में घरों तक पहुंच गया है। इस बीच हालत को देखते हुए दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने एक इमर्जेंसी मीटिंग की। जिसमें आपातकालीन नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के निर्देश दिए।

दिली में तीन घंटे की भारी बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव एक बड़ी समस्या है। निचले इलाकों में ये समस्या सबसे अधिक है, जहां पंप के सहारे जमे हुए पानी को निकाला जा रहा है। हालात को देखते हुए उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने उच्च अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की। मीटिंग के दौरान एलजी ने अधिकारियों की बारिश के चलते हुई आमजन की समस्याओं को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

Delhi Waterlogging

एलजी ने जलभराव के प्रबंधन के लिए एक आपातकालीन नियंत्रण कक्ष स्थापित करने और तत्काल पंप का इस्तेमाल कर जल निकासी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

दिल्ली में इस बार मानसून की पहली बारिश इतनी तेज हुई की शहर की रफ्तार ही धीमी पड़ गई है। इसके अलावा बारिश ने कई परेशानियां खड़ी कर दीं। दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 पर सुबह के वक्त यहां गाड़ियों का लाइन लगी थी कि तभी अचानक से पार्किंग की छत गिर गई।

हादसे की चपेट में आई कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत आपातकालीन सेवाओं को मदद के लिए कॉल किया। अधिकारियों ने बताया कि छत के अलावा बीम भी गिर गई, जिससे टर्मिनल के 'पिकअप और ड्रॉप' क्षेत्र में खड़ी कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। इस दौरान गंभीर रूप से जख्मी हुए एक शख्स की मौत भी हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+