Delhi Rain: भारी बारिश ने तोड़ा 40 सालों का रिकॉर्ड, रोहिणी में धंस गई सड़क, यातायात प्रभावित, Video
Delhi Rain: दिल्ली में पिछले दो दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश के चलते लोगों का बुरा हाल है। जगह-जगह पर जलभराव हो गया है। लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इस बीच रोहिणी इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भारी बारिश के चलते सड़क धंस गई। सड़क धंसते ही लोगों में डर का माहौल हो गया। बीच सड़क पर बड़ा सा गोलाकार बन गया है। उसमें पानी भरा था।

गनीमत है कि कोई लोग घायल नहीं हुआ, ना ही इसकी चपेट में कोई गाड़ी आई। नहीं तो बड़ा हादासा हो जाता। मौके पर पहुंची पुलिस ने धंसे हुए सड़क के पास बेरिकेडिंग लगा दी है। लोगों को इधर से नहीं गुजरने को कहा है। दिल्ली में बारिश का 40 सालों का रिकॉर्ड टूट गया। पिछले 40 सालों में सबसे अधिक 24 घंटे में बारिश हुई है।
वहीं, दिल्ली की लोक निर्माण विभाग मंत्री आतिशी ने हो रही भारी बारिस से बिगड़ी स्थिति को लेकर कहा कि बारिश रुकने के बाद हमारे पंपिंग स्टेशन शुरू हुए थे।
आतिशी ने कहा कि दिल्ली में 12 घंटे में 126 मिलीमीटर और 24 घंटे में 150 मिलीमीटर बारिश हुई। इस पूरे मौसम में जितनी बारिश होती है उसका 20 प्रतिशत पिछले 24 घंटे में हुई है। बारिश रुकने के बाद ही हमारे पपिंग स्टेशन शुरू हो चुके थे।
उन्होंने कहा कि आज हथिनी कुंड बैराज से 45 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसकी वजह से 11 जुलाई को यमुना का स्तर खतरे के निशान के ऊपर आ जाएगी। हमारे अधिकारी इस पर नजर रखे हैं। मैं कल सुबह वहां का दौरा करूंगी।
यह भी पढ़ें- OPINION: दिल्ली सरकार के शिक्षा मॉडल की US में चर्चा, EMC क्लास से मिलेगी अलग पहचान












Click it and Unblock the Notifications