पीवी सिंधु को 2 करोड़ देगी दिल्ली सरकार, साक्षी को 1 करोड़ और पिता को प्रमोशन का भी ऐलान
नई दिल्ली। रियो ओलंपिक में देश का नाम रोशन करने वाली खिलाड़ियों पर इनामों की बारिश जारी है। हरियाणा सरकार के बाद अब दिल्ली सरकार ने भी रेसलिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली साक्षी मलिक को एक करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है, साथ ही पीवी सिंधु को भी ईनाम देने की घोषणा की है।

दिल्ली सरकार ने साक्षी मलिक के पिता को प्रमोशन देने की भी घोषणा की है। साक्षी के पिता डीटीसी में नौकरी करते हैं।
पीवी सिंधु को मिलेंगे दो करोड़
ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रचने वाली बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु को दिल्ली सरकार ने दो करोड़ रुपये देने की घोषणा की है।
इन लोगों ने भी की इनामों की घोषणा
इसके अलावा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी पीवी सिंधु को 50 लाख रुपए की राशि पुरस्कार स्वरूप देने की घोषणा की है। वहीं, हरियाणा सरकार ने साक्षी मलिक को 2।5 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है, जबकि भारतीय रेलवे ने भी साक्षी को क्लर्क से डीसीएम (डिविजनल कमर्शियल मैनेजर) बनाने के साथ ही उन्हें 60 लाख रुपये की इनामी राशि देने की घोषणा भी की है।
तेलंगाना सरकार ने भी पीवी सिंधु को 5 करोड़ का इनाम देने की घोषणा की है साथ ही उनके कोच गोपीचंद को 1 करोड़ के इनाम की घोषणा की है।












Click it and Unblock the Notifications