दोस्त की बेटी साथ दुष्कर्म मामले में दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन, आरोपी ऑफिसर सस्पेंड, घर पहुंची पुलिस
नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में दिल्ली के एक्शन के बाद बाद महिला एवं बाल विकास विभाग के पद पर तैनात अधिकारी पर शिकंजा कसता जा रहा है। सोमवार को गिरफ्तार करने पुलिस घर तक पहुंची।
दिल्ली में महिला एवं बाल विकास विभाग में उप निदेशक के पद पर तैनात एक अधिकारी पर अपने ही दोस्त की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप लगे हैं। आरोपी अधिकारी की पत्नी पर नाबालिग को गर्भनिरोधक गोलियां देने का आरोप है। सोमवार का ओरोपी को गिरफ्तार करने उसके घर दिल्ली पुलिस पहुंची।
महिला एवं बाल विकास विभाग में तैनात एक दिल्ली सरकार के अधिकारी पर आरोप है उसने नवंबर, 2020 से जनवरी 2021 के बीच कई महीनों तक अपने ही दोस्त की 14 वर्षीय बेटी के साथ कई बार बलात्कार किया। मामला पिछले हफ्ते रविवार (20 अगस्त) को दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया। केस दर्ज होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार करने पुलिस उसके घर पहुंची।
मामले में आरोपी की पत्नी के खिलाफ भी एक्शन लिया गया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी अधिकारी के पत्नी ने भी इस कृत्य में उसका सहयोग दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि जब वो प्रेगनेंट हो गई तो ये बात उसने डिप्टी डायरेक्टर की पत्नी को बताई तो पत्नी ने उसे बाहर जाने से रोक दिया और बेटे से अबॉर्शन की दवा मंगाकर उसका गर्भपात करवा दिया।

फिलहाल पीड़िता का अस्पताल में इलाज चल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर लिए हैं। स्वस्थ होने के बाद उसे दिल्ली पुलिस स्थानीय मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर बयान दर्ज कराएगी।












Click it and Unblock the Notifications