दिल्ली सरकार की AAP मंत्री आतिशी का आरोप- भाजपा महिलाओं के लिए देश में सबसे बड़ा खतरा है
दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने गुरुवार को दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) में नियुक्त संविदा कर्मचारियों को बर्खास्त करने को लेकर उपराज्यपाल वीके सक्सेना और भाजपा पर हमला किया है। आतिशी ने दावा किया कि भाजपा महिलाओं के लिए देश में "सबसे बड़ा खतरा" है।
बता दें दिल्ली राज्यपाल ने गुरुवार को दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) में "अवैध रूप से" नियुक्त संविदा कर्मचारियों को बर्खास्त करने का आदेश दिया । जिसके बाद आम आदमी पार्टी राज्यपाल और भाजपा को महिला विरोधी करार दिया है।

शुक्रवार को एक प्रेस कान्फ्रेंस करते हुए दिल्ली सरकार की मंत्री भाजपा हमेशा से ही महिला विरोधी पार्टी रही है। ये लोग रेवन्ना जैसे दरिंदे को चुनाव लड़वाते हैं। उसके बारे में सबकुछ जानते हुए भी प्रधानमंत्री हाथ फैलाकर वोट मांगते हैं।
इसके साथ ही आतिशी ने आरोप लगाया कि इनकी सरकार पीड़ित और परेशान महिलाओं के लिए काम करने वाली संस्था दिल्ली महिला आयोग को बंद करने की साज़िश रच रही हैं।
आतिशी ने कहा भाजपा और आरएसएस से जुड़े कई नेता वर्षों से कह रहे हैं कि आरक्षण को खत्म करना है। भाजपा के तमाम कैंडीडेट कह रहे हैं कि 400 पार सीट दे दें हमें संविधान बदलना है। आतिशी ने कहा प्रधानमंत्री इन बातों का जवाब दें।
आतिशी ने कहा अमित शाह के बसान ने ये साबित कर दिया है कि भाजपा और ईडी का इरारा दिल्ल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को समन भेजने का नहीं उन्हें गिरफ्तार करने का था। शाह के बयान ने साबित कर दिया है कि आबकारी नीति में ईडी की जांच का मकसद आम आदमी पार्टी और हमारे नेताओं को परेशान करना है।
BJP हमेशा से ही महिला विरोधी पार्टी रही है। ये लोग रेवन्ना जैसे दरिंदे को चुनाव लड़वाते हैं। उसके बारे में सबकुछ जानते हुए भी प्रधानमंत्री हाथ फैलाकर वोट मांगते हैं।
वहीं इनकी सरकार पीड़ित और परेशान महिलाओं के लिए काम करने वाली संस्था दिल्ली महिला आयोग को बंद करने की साज़िश रच… pic.twitter.com/YScFANUeLC
— AAP (@AamAadmiParty) May 3, 2024












Click it and Unblock the Notifications