Delhi News: दिल्ली सरकार नाट्य समारोह के जरिए युवाओं को संस्कृति और साहित्य से जोड़ना चाहती: सौरभ भरद्वाज
Delhi News: दिल्ली के एलटीजी सभागार में हिंदी अकादमी की ओर से दो दिवसीय नाट्य समारोह का आयोजन किया गया। दिल्ली सरकार के कला संस्कृति एवं भाषा मंत्री सौरभ भारद्वाज इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सभी युवा कलाकारों के प्रतिभा की सराहना की और मनोबल बढ़ाया। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि नाट्य साहित्य की ऐसी विधा है। जो समाज में सीधा संवाद स्थापित करती है। इस दौरान दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रेरणा से इन सामाजिक और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के नाटकों का आयोजन किया जा रहा है। ताकि आम जनता को अच्छे साहित्य और नाट्य विधा से रूबरू कराया जा सके।
कलाकारों को प्रतिभा दिखाने का मिला प्लेटफार्म
मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हमारे देश में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। परंतु कई बार संसाधनों के अभाव के कारण प्रतिभावान कलाकारों को अपना अभिनय पेश करने का मौका नहीं मिल पाता है। उन्होंने कहा दिल्ली सरकार का कला संस्कृति एवं भाषा विभाग ऐसे ही नए और युवा कलाकारों को प्लेटफार्म देने का काम कर रहा है। जिसके माध्यम से युवा कलाकार ने केवल अपने अभिनय को बल्कि देश की संस्कृति को जन-जन तक पहुंचने में सक्षम हो सकेंगे। मंत्री भारद्वाज ने कहा कि भारतीय संस्कृति दुनिया की सबसे प्राचीन और उत्तम संस्कृति है। परंतु आज के दौर में युवा पीढ़ी हमारी संस्कृति और कल से बहुत अनभिज्ञ है। उन्होंने कहा कि हिंदी अकादमी के इस प्रकार के कार्यक्रमों के जरिए दिल्ली सरकार की कोशिश है कि राजधानी की युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति की जानकारी दी जाए। युवा ऐसी गतिविधियों के माध्यम से अपना करियर भी बना सकते हैं।

कलाकारों को अपनी बात कहने की आजादी
कला संस्कृति एवं भाषा मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह एक ऐसा मंच है। जहां कलाकार अपनी बात खुले मन से रख सकता है। उन्होंने कहा कि आज देश में बहुत कम मंच ऐसे बच्चे हैं। जहां पर कोई कलाकार सरकार एवं सिस्टम मैं विद्यमान कर्मियों को प्रस्तुत कर सके। आज यदि कोई कलाकार या कोई व्यक्ति सरकार की आलोचना करता है तो उसे केस लगाकर जेल में बंद कर दिया जाता है। लेकिन दिल्ली सरकार का यह विभाग युवाओं को ऐसा मंच देता है कि वह अपनी बात खुलकर रख सके।












Click it and Unblock the Notifications