दिल्ली: SC फैसले के बाद दिल्ली सरकार ने 99 जेल अधिकारियों का किया ट्रांसफर, जारी किए आदेश
सु्प्रीम कोर्ट से अधिकार मिलने वाले फैसले के बाद से केजरीवाल सरकार एक्शन में दिखाई दे रही है। इसी के चलते 99 जेल अधिकारियों का तबादला कर दिया गया।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद से दिल्ली की केजरीवाल सरकार एक्शन मोड में आ गई है। केजरीवाल सरकार ने जहां पहले सेवा विभाग के सचिव आशीष मोरे को पद से हटाया। वहीं, दिल्ली के 99 जेल अधिकारियों का तबादला कर दिया, जिसके आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद केजरीवाल सरकार एक्शन मोड में हैं। दिल्ली के सर्विसेज विभाग के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कार्रवाई करते हुए सर्विसेज सचिव आशीष मोरे को पद से हटा दिया। आशीष मोरे की जगह 1995 बैच के आईएएस अधिकारी अनिल कुमार सिंह को उनकी जगह नया सचिव बनाया गया।
दिल्ली में केंद्र और दिल्ली सरकार में अधिकारों को लेकर हमेशा तनातनी बनी रही। अभी तक दिल्ली में अधिकारियों की पोस्टिंग और ट्रांसफर केंद्र सरकार की सलाह पर उपराज्यपाल आदेश जारी करके करते थे। लेकिन, सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि अगर एक चुनी हुई सरकार को अपने अधिकारियों को कंट्रोल करने का अधिकार नहीं होगा तो इससे जवाबदेही के सिद्धातों की कड़ी अनावश्यक साबित हो जाएगी।
इस फैसले के बाद अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग के अधिकार दिल्ली सरकार को मिल गए हैं। जिसके बाद केजरीवाल सरकार लगातार एक से बढ़कर एक फैसले ले रही है।












Click it and Unblock the Notifications