दिल्ली में इन झीलों और जल निकायों का कायाकल्प करेगी दिल्ली सरकार, सत्येंद्र जैन ने दिए निर्देश
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मॉनसून के आने से पहले दिल्ली सरकार 600 जल निकायों और सभी झीलों की साफ-सफाई कराने पर विचार कर रही है। शनिवार को सत्येंद्र जैन की अध्यक्षता में हुई एक समीक्षा बैठक में इस मुद्दे पर बात की गई। इस मीटिंग में दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी भी शामिल हुए। मीटिंग में अधिकारियों को सभी जल निकायों और झीलों की सफाई को प्राथमिकता देने का आदेश दिया गया।

सत्येंद्र जैन ने इस मीटिंग में कहा कि स्थानीय लोगों की लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि एमसीडी ने जल निकायों और झीलों को डंपिंग ग्राउंड में बदल दिया है, इसलिए दिल्ली के 600 में से 200 जल निकायों और दिल्ली जल बोर्ड के अंतर्गत आने वाली झीलों को मानसून से पहले साफ किया जाए। सभी अधिकारियों को समय सीमा के अंदर काम पूरा करने का निर्देश दिया गया है।
इन झीलों का होगा कायाकल्प
नजफगढ़ झील, पश्चिम विहार झील, इरादत नगर झील, द्वारका डब्ल्यूटीपी झील, पप्पनकलां झील, निलोठी एसटीपी,












Click it and Unblock the Notifications