मुजफ्फरनगर के बाद अब दिल्ली के स्कूल में भी विवाद, महिला शिक्षक पर धार्मिक शब्द बोलने का आरोप
Delhi School Controversy: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के स्कूल में अभी विवाद थमा भी नहीं था कि दिल्ली से एक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में एक महिला शिक्षक ने एक समुदाय के छात्र के सामने धार्मिक शब्दों का इस्तेमाल किया है। इस मामले को लेकर अभिभावक ने थाने में शिकायत की है।
अभिभावक कौसर ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि मेरे दो बच्चे यहां पढ़ते हैं। एक कक्षा 7 में और दूसरा कक्षा 4 में। यदि शिक्षक को सजा नहीं मिलती है, तो अन्य शिक्षकों को साहस मिलेगा। महिला शिक्षक ने मेरे बच्चे को कहा कि 'वे हमारे दीन के नहीं हैं'। मैं चाहती हूं कि वे सिर्फ पढ़ाएं और उन चीजों पर बात न करें जिनके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है... ऐसे शिक्षक का कोई फायदा नहीं जो छात्रों के बीच मतभेद पैदा करता हो। हमारी मांग है कि उस शिक्षक को स्कूल से हटाया जाए, उसे स्कूल में नहीं पढ़ाना चाहिए किसी भी स्कूल में क्योंकि वह जहां भी जाएगी ऐसा ही करेगी।

डीसीपी बोले- कानूनी कार्रवाई की जाएगी
शहादरा के डीसीपी रोहित मीना ने कहा कि हमें एक स्कूल टीचर द्वारा छात्रों के सामने कुछ धार्मिक शब्दों का इस्तेमाल करने की शिकायत मिली थी। हमने मामले का संज्ञान लिया है। हमारे किशोर कल्याण अधिकारी काउंसलर के साथ मिलकर काउंसलिंग कर रहे हैं। कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे 2-3 छात्र हैं, इसलिए हम उन सभी की काउंसलिंग कर रहे हैं। सही तथ्यों के साथ, हम उचित धाराओं के साथ मामला दर्ज करेंगे। यह एक सरकारी स्कूल है।












Click it and Unblock the Notifications