Delhi News: रेप का आरोपी दिल्ली सरकार का अधिकारी सस्पेंड, CM अरविंद केजरीवाल ने मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट
Delhi News: रेप के आरोपी दिल्ली सरकार के अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोमवार शाम 5 बजे तक इस मामले पर मुख्य सचिव से रिपोर्ट मांगी है।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसा व्यक्ति महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में है। कहा कि जो महिला एवं बाल विकास के प्रति संवेदनशीलता की बड़ी-बड़ी बातें करता है। यदि वह इतने गंभीर अपराध में शामिल है, तो ऐसे व्यक्ति को बर्खास्त कर जेल में डाल देना चाहिए।
नेट्टा डिसूजा ने कहा कि पुलिस को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। हम दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से अनुरोध करते हैं कि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने कहा कि यह चौंकाने वाली घटना है, क्योंकि आरोपी महिला एवं बाल विभाग में अधिकारी था। यह चिंताजनक है क्योंकि उस पर एक नाबालिग लड़की से रेप का आरोप है। मुझे उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस तेजी से कार्रवाई करेगी।
उन्होंने कहा कि जैसे ही दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को घटना के बारे में पता चला, उन्होंने आरोपी अधिकारी को निलंबित करने के आदेश दिए। साथ ही मंत्री आतिशी ने कहा कि ये बिल्कुल झूठी बात है। आरोपी ने कभी मेरे साथ ओएसडी के रूप में काम नहीं किया है।
यह भी पढ़ें- Satna News: MP में चुनाव से पहले केजरीवाल ने 10 गारंटी का किया ऐलान, स्कूल, जॉब, हेल्थ और फ्री बिजली












Click it and Unblock the Notifications