Satna News: MP में चुनाव से पहले केजरीवाल ने 10 गारंटी का किया ऐलान, स्कूल, जॉब, हेल्थ और फ्री बिजली
Satna News: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 20 अगस्त को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मध्य प्रदेश के सतना पहुंचे। यहां आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में उन्होंने 10 गारंटी दी है।
सतना में दिल्ली के मुख्यमंत्री बोले कि आज मैं गारंटी देने आया हूं। जब से हमने गारंटी देनी शुरू की, बीजेपी वाले भी गारंटी-गारंटी करने लगे हैं। उन्होंने गारंटी दी थी कि 15 लाख खाता में डालेंगे, लेकिन गारंटी पूरी नहीं की। उनकी गारंटी झूठी है। चुनाव आने पर एक दूसरे को गालियां देते हैं। हमें गाली देनी नहीं आती। हम आम आदमी की समस्या समझते हैं। मैं आज आपको गारंटी दे रहा हूं।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली-पंजाब की जनता कहती है कि आम आदमी पार्टी को 50 वर्षों तक कोई नहीं हरा सकता। एक मौका यहां भी दो, भाजपा और कांग्रेस दोनों को भूल जाओगे। उन्होंने कहा कि आम आर्मी पार्टी ईमानदार और देशभक्त लोगों की पार्टी है। बच्चों का अगर भविष्य बनाना चाहते हो, अच्छी शिक्षा देना चाहते हो तो एक ही पार्टी यह कर सकती है। 70 वर्षों में किसी भी पार्टी ने चुनाव के पहले यह नहीं कहा होगा कि बच्चों के लिए स्कूल बनाएंगे। हॉस्पिटल बनाएंगे इसलिए हमें वोट देना।
केजरीवाल ने दीं ये 10 गारंटी-
घंटे बिजली और मुफ्त बिजली की गारंटी
नवंबर तक सभी बिजली के बिल माफ
शानदार शासकीय स्कूल बनाएंगे और सभी छात्रों को अच्छी शिक्षा देंगे
निजी विद्यालयों की लूट बंद करेंगे
कच्चे शिक्षकों को पक्का करेंगे
शिक्षकों से केवल शिक्षण का कार्य करवाया जाएगा
गांव-गांव मोहल्ला क्लीनिक बनायेंगे
हर जिले में शानदार शासकीय अस्पताल बनाएंगे
सभी का फ्री इलाज
सभी दवाइयां और टेस्ट मुफ्त












Click it and Unblock the Notifications