सीएम अरविंद केजरीवाल को भेजे गए नए समन पर दिल्ली सरकार की मंत्री ने जानें क्या दिया जवाब
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बुधवार की शाम एक नया समन भेजा है। यह समन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की शिकायत के बाद दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने जारी किया है।कथित दिल्ली शराब नीति मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने समन का पालन नहीं करने के लिए की ईडी की दूसरी शिकायत पर 16 मार्च को ईडी के सामने पूछताछ के लिए पेश होने के लिए कहा है।

वहीं ईडी की शिकायत पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नया समन भेजे जाने को लेकर आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने जवाब दिया है।
आतिशी ने इस बार फिर समन को गैरकानूनी बताते हुए कहा "पहले तो ED अरविंद केजरीवाल के सवालों का जवाब नहीं देते, उसके बाद वे खुद कोर्ट जाते हैं कि ये समन वैध है या नहीं... यदि आप खुद कोर्ट गए हैं तो उसके फैसले का इंतजार कीजिए। ये तो ऐसा लग रहा है कि ED अब ऐसा मानने लगी है कि वे कोर्ट के ऊपर है..."
बता दें प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को दोबारा दिल्ली की स्थानीय कोर्ट का रुख किया है।और ईडी द्वारा भेजे गए समन का कथित तौर पर पालन नहीं करने के लिए केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।
याद रहे मुख्यमंत्री केजरीवाल को कथित शराब नीति घोटाले में अब तक कुल आठ समन भेज चुके हैं। छठें समन के बाद केजरीवाल के पूछताछ के लिए ना पेश होने पर ईडी इससे पहले भी कोर्ट का रुख कर चुकी है और उसके बाद आठवां समन भेजा था।
हालांकि इस समन पर दिल्ली की आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने आठवें समन को असंवैधानिक बताया था। आतिशी ने कहा था जब ईडी स्वयं ही ये मामला दिल्ली की कोर्ट में लेकर गई है तो ईडी को इस मामले में कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए था।
#WATCH दिल्ली सरकार में मंत्री अतिशी ने कहा, "... पहले तो वे(ED) अरविंद केजरीवाल के सवालों का जवाब नहीं देते, उसके बात वे खुद कोर्ट जाते हैं कि ये समन वैध है या नहीं... यदि आप खुद कोर्ट गए हैं तो उसके फैसले का इंतजार कीजिए। ये तो ऐसा लग रहा है कि ED अब ऐसा मानने लगी है कि वे… pic.twitter.com/BYzSBelqf7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 7, 2024












Click it and Unblock the Notifications