दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने जल प्रदूषण, सीवर ओवरफ्लो की समस्या को लेकर मुख्य सचिव को लिखा पत्र
दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्य सचिव को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने राजधानी में सीवर ओवरफ्लो और जल प्रदूषण से संबंधित शिकायतों को इंगित करते हुए , 48 घंटों के भीतर अंदर समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

मुख्य सचिव को लिखे अपने पत्र में केजरीवाल सरकार की मंत्री आतिशी ने लिखा है कि पिछले 24 घंटों में सीवर ओवरफ्लो, जल प्रदूषण और जल पाइपलाइन रिसाव के संबंध में कई शिकायतें प्राप्त हुई हैं।
इसके साथ ही उन्होंने मुख्य सचिव को इन समस्याओं को 48 घंटे के अंदर हल करने और एक सप्ताह के भीतर दीर्घकालिक समाधान सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। मंत्री ने दिल्ली जल बोर्ड के सीईओ और अन्य बोर्ड सदस्यों को भी इसी तरह के निर्देश जारी किए गए थे
।इसके साथ ही आतिशी ने अपने पत्र में मुख्य सचिव को ये भी शिकायत की है कि इससे पहले सीईओ दिल्ली जल बोर्ड और अन्य को शिकायतें भेजने का कोई नतीजा नहीं निकला। मैं सभी शिकायतें आपको भेजूंगी। इन मुद्दों को हल करना अब आपकी जिम्मेदारी है।
मेरे निर्देशों के बावजूद कि सीईओ, मुख्य इंजीनियरों और अन्य अधिकारियों की निरीक्षण रिपोर्ट मुझे हर सोमवार को भेजनी होगी, मुझे एक भी निरीक्षण रिपोर्ट नहीं मिली है।
आतिशी ने पत्र में लिखा "दिल्ली जल बोर्ड के पास 10,000 से अधिक अनसुलझे शिकायतें हैं और उन्हें कोई निरीक्षण रिपोर्ट नहीं मिली है। सीईओ के संज्ञान में शिकायतें लाने के बावजूद जमीनी स्तर पर स्थिति नहीं बदली है। लगातार शिकायतों के बावजूद सुधारात्मक कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा एक प्रभावी सार्वजनिक शिकायत प्रणाली के अभाव के कारण दिल्लीवासियों को अमानवीय जीवन जीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।"












Click it and Unblock the Notifications