दिल्ली सरकार ने Auto-Taxis का किराया बढ़ाया, नई रेट लिस्ट देखिए

दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में ऑटो-टैक्सी का किराया बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। किराए में यह बढ़ोतरी मीटर डाउन होने से लेकर एक्स्ट्रा लगेज और प्रति किलोमीटर तक की दरों में गई है। निश्चित तौर पर आम दिल्ली वालों को अब दिल्ली में ऑटो-टैक्सी की सवारी करने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। यह किराया सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी को देखते हुए बढ़ाया गया है। दिल्ली सरकार के इस फैसले से दिल्ली के करीब 2 लाख ऑटो-टैक्सी वालों को राहत मिली है, लेकिन आम लोगों पर महंगाई की एक और बोझ बढ़ने वाली है।

Recommended Video

    Delhi Auto-Taxi Fare: ऑटो रिक्शा और टैक्सी का सफर करना हुआ महंगा | वनइंडिया हिंदी |*News
    delhi-government-increased-the-fare-of-auto-taxis-new-rate-list-here

    दिल्ली में ऑटो-टैक्सी का किराया बढ़ाने को मंजूरी
    दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने ऑटो-टैक्सी के किराया बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। किराए में यह बढ़ोतरी इन दोनों वाहनों से यात्रा करने पर की गई है। इसमें मीटर डाउन से लेकर प्रति किलोमीटर के किराए में वृद्धि की गई है तो नाइट चार्ज और वेटिंग चार्ज की दरें पहले जैसे रखी गई हैं। इस बढ़ोतरी से ऑटो-टैक्सी से यात्रा करना और खर्चीला हो गया है और महंगाई से त्रस्त जनता के लिए यह एक नए झटके की तरह है। हालांकि, ऑटो-टैक्सी वालों को इससे निश्चित तौर पर राहत मिलने वाली है।

    delhi-government-increased-the-fare-of-auto-taxis-new-rate-list-here

    दिल्ली सरकार ने ऑटो रिक्शा के लिए जो नया किराया तय किया है, वह इस तरह से है:

    • मीटर डाउन होने से लेकर पहले 1.5 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए अब 25 रुपए के बदले 30 रुपए देने होंगे।
    • पहले डेढ़ किलोमीटर के बाद प्रति किलोमीटर के लिए 9.5 रुपए की जगह अब 11 रुपए देने होंगे।
    • एक्स्ट्रा सामान के लिए भी अब 7.5 रुपए की जगह 10 रुपए देने होंगे।

    टैक्सी का किराया कितना बढ़ाया ?

    • टैक्सी में एसी या नॉन एसी में मीटर डाउन होने से लेकर पहले 1 किलोमीटर तक के लिए 25 रुपए के बदले अब सीधे 40 रुपए देने होंगे।
    • उसके बाद प्रति किलोमीटर नॉन एसी-14 रुपए और एसी-16 रुपए की जगह अब क्रमश: 17 रुपए और 20 रुपए लगेंगे।
    • एक्स्ट्रा सामान पर अब दोनों में 10 रुपए के बदले 15 रुपए देने होंगे।
    • ऑटो और टैक्सी दोनों में नाइट चार्ज और वेटिंग चार्ज की दरें सामान्य रहेंगी, लेकिन किराया बढ़ने का बोझ उसपर भी पड़ेगा।

    दिल्ली में इससे पहले ऑटो-टैक्सी का किराया 2020 मे बढ़ाया गया था। नया किराया सरकार की ओर से इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही लागू होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+