कोरोना के बढ़ते मामलों को देख अलर्ट पर दिल्ली सरकार, रोजाना 90 हजार टेस्ट कराने के दिए निर्देश
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के नए मामलों में बहुत तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को 24 घंटे में कोरोना के 1534 नए मामले सामने आए , जबकि 9 मरीजों की मौत हो गई। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कुछ बड़े ऐलान किए हैं।
Recommended Video

दिल्ली में बढ़ाई जाएगी टेस्टिंग- सत्येंद्र जैन
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि कोरोना के नए मरीजों की संख्या को देखते हुए दिल्ली सरकार ने हर दिन 85 से 90 हजार तक टेस्टिंग कराने का फैसला किया है। इसी के साथ ट्रैसिंग और आइसोलेशन पर भी जोर दिया जा रहा है। सत्येंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली सरकार अस्पतालों में बेड की संख्या को भी बढ़ाया जाएगा। अभी दिल्ली के अस्पतालों में लगभग 20 फीसदी बेड ही उपयोग में हैं, जबकि 80 फीसद बेड खाली हैं।
दिल्ली में 1300 से ज्यादा हुए कंटेनमेंट जोन
आपको बता दें कि दिल्ली में एक्टिव मरीजों की संख्या 6000 के पार पहुंच गई। इस साल पहली बार सक्रिय मरीज 6000 के पार हुए हैं। इतना ही नहीं दिल्ली में संक्रमण दर भी बढ़कर 1.80 फीसद हो गई,क्योंकि एक सप्ताह के दौरान लगातार कोरोना के मामले बढ़े हैं। दिल्ली में पिछले दो दिनों के अंदर 331 नए कंटेनमेंट जोन सामने आए हैं। अब दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या 1307 हो गई है, जो बुधवार तक 976 थी।












Click it and Unblock the Notifications