दिल्ली: शराब के शौकीनों के लिए बुरी खबर, अब नहीं मिलेगी सस्ती शराब

नई दिल्ली, 28 फरवरी: राजधानी दिल्ली में अब तक मिल रही शराब की खरीद पर बंपर छूट को बंद कर दिया गया है। सोमवार को एक्साइज विभाग ने इस पर नया आदेश जारी करते हुए डिस्काउंट बंद करने की बात कही है, जिसके बाद अब शराब पर मिल रहा डिस्काउंट बंद हो गया है। हालांकि इससे पहले ही कयास लगाए जा चुके थे कि शराब पर मिल रही बड़ी छूट जल्द ही बंद होने वाली है, जिसके बाद सोमवार को इसके आदेश जारी कर दिए गए।

liquor

जानकारी के मुताबिक इस फैसले को वापस लेने के पीछे दिल्ली की शराब दुकानों पर पड़ने वाली भारी भीड़ को बताया जा रहा है। आबकारी विभाग ने अपने आदेश में कहा कि छूट वापस लेने का फैसला इसलिए किया गया है, क्योंकि कोरोना काल में शराब की दुकानों के बाहर ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही थी। छूट का फायदा उठाने के लिए लोग लंबी-लंबी कतारों में देखें जा रहे थे। ऐसे में एक तो भीड़ और ऊपर से कानून व्यवस्था की भी दिक्कत हो रही थी, जिसके बाद आबकारी विभाग ने अपना आदेश वापस लिया है।

आपको बता दें कि दिल्ली में पिछले 20 दिनों से ज्यादा के समय से शराब पर भारी छूट दी जा रही थी। जानकारी के मुताबिक दिल्ली की करीब 150 दुकानों पर लोगों को 30-35 फीसदी तक शराब पर छूट दी जा रही थी। हालांकि अब एक्साइज कमिश्नर की ओर से जारी आदेश के बाद दुकानदार शराब की MRP पर किसी भी तरह का कंसेशन रिबेट या डिस्काउंट नहीं देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+