दिल्ली में कंस्ट्रक्शन कार्यों पर रोक, बढ़ते प्रदूषण स्तर को देखते सरकार ने लिया फैसला

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण की समस्या हमेशा बनी रहती ह। वायु प्रदूषण ज्यादा न फैले, इसे देखते हुए राज्य सरकार ने निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी है।

construction work

दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए अवरविंद केजरीवाल सरकार ने कंस्ट्रक्शन कार्यों पर रोक लगा दिया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। नियमों का पालन कराया जा सके, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को भी निर्देश जारी कर दिया गया है। हालांकि, जरूरी सेवाओं से जुड़े कंस्ट्रक्शन पहले की तरह ही जारी रहेंगे।

अगले छह दिन प्रदूषण स्तर खराब श्रेणी में रहने का अनुमान
आपको बता दें कि गुरुवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 306 दर्ज किया गया था। जबकि, बुधवार को यह एक्यूआई 321 था। फरीदाबाद का सूचकांक दिल्ली के मुकाबले अधिक रहा था, जबकि बहादुरगढ़, बल्लभगढ़, चरखी दादरी, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, नोएडा, गुरुग्राम का सूचकांक दिल्ली से कम बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया था। ऐसे में अनुमान लगाया गया है कि आगामी 6 दिनों के दौरान दिल्ली में ठंड बढ़ेगी और कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। ऐसे में वायु गुणवत्ता सूचकांक फिर से बढ़ सकता है।

Recommended Video

      Delhi NCR Pollution: Delhi की हवा हुई जानलेवा, प्रदूषण के बीच कोहरे की दस्तक | वनइंडिया हिंदी|*News

      इससे पहले दिवाली के बाद हवा हुई थी खराब
      इससे पहले दिल्ली की हवा दिवाली के बाद खराब हो गई थी। जिसकी वजह से लोग घरों में कैद रहने को मजबूर थे। वहीं, प्रदूषण के खतरनाक स्तर को देखते हुए उस वक्त भी कंस्ट्रक्शन कार्यों पर रोक लगा दी गई थी। इसके लिए डीजल वाहनों के इस्तेमाल पर भी कुछ दिन के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया था। आपको बता दें कि दिल्ली की हवा दिवाली के बाद से कुछ महीने के लिए खतरनाक बनी रहती है। प्रदूषण स्तर के बढ़ते कारणों के लिए दिल्ली से सटे राज्यों में आतिशबाजी व हरियाणा, पंजाब में पराली को जलाने को जिम्मेदार माना जाता है। इस वर्ष दिवाली के बाद हवा इतना ज्यादा प्रदूषित हो गई थी कि दिल्ली के कई इलाकों में नगर-निगम की गाड़ियों से पानी का भी छिड़काव किया गया था। इसके अलावा दिल्ली में बढ़ते वाहनों के प्रयोग को भी प्रदूषण के लिए जिम्मेदार माना जाता है।

      ये भी पढ़ें- एक्शन मोड में दिल्ली आबकारी विभाग, नये साल के जश्न से पहले मारा छापा, 1037 शराब की बोतलें जब्त, 2 गिरफ्तार

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+