एक्शन मोड में दिल्ली आबकारी विभाग, नये साल के जश्न से पहले मारा छापा, 1037 शराब की बोतलें जब्त, 2 गिरफ्तार

आबकारी विभाग ने एक बयान में कहा कि परिसर की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में शराब जब्त की गई। सभी प्रमुख ब्रांडों की उच्च गुणवत्ता वाली शराब की कुल 1,037 बोतलें जब्त की गईं।

प्रतीकात्मक फोटो

Happy New Year 2023: नए साल के जश्न से पहले दिल्ली आबकारी विभाग पूरी तरह से एक्शन मोड में है। अवैध शराब को जब्त करने को लेकर आबकारी विभाग ने छापेमारी तेज कर दी है। टैगोर गार्डन इलाके में ताजा छापेमारी में आबकारी विभाग ने महंगे ब्रांडों की कुल 1,037 बोतलें बरामद कीं। उन्होंने गुरुवार को एक गोदाम से बोतलें जब्त कीं।

1,037 शराब की बोतलें जब्त

आबकारी विभाग ने एक बयान में कहा कि परिसर की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में शराब जब्त की गई। सभी प्रमुख ब्रांडों की उच्च गुणवत्ता वाली शराब की कुल 1,037 बोतलें जब्त की गईं। जब्त की गई शराब 'वन प्लस वन स्कीम' के दौरान खरीदी गई थी, जो अब खत्म हो चुकी आबकारी नीति 2021-22 के तहत चल रही थी।

दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया

बयान में कहा गया है कि इसमें शामिल लोगों के खिलाफ राजौरी गार्डन थाने में मामला दर्ज किया गया था और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले भी आबकारी विभाग ने राजौरी गार्डन इलाके से 500 बोतल अवैध शराब बरामद की थी और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था।

महंगे ब्रांड की शराब जब्त

एक अधिकारी ने बताया कि पूरे ऑपरेशन को अंडर-कवर रखने के लिए व्हाट्सएप के जरिए शराब बेची गई और सत्यापन के बाद ग्राहक तक पहुंचाई गई। दिल्ली आबकारी विभाग ने ग्लेनफिडिच, ग्लेनलिविट, ब्लैक डॉग, चिवास रीगल, टीचर्स, जैक डेनियल, बकार्डी, एब्सोल्यूट, ग्रे गूज, जैकब ग्रीक, गोल्ड रिजर्व और जॉनी वॉकर ब्लैक लेबल जैसे हाई-एंड ब्रांड्स से शराब बरामद की है।

विभाग के आबकारी खुफिया ब्यूरो की एक टीम ने छापा मारा

एक गोदाम में बड़ी संख्या में नामी ब्रांड की शराब की बोतलें छिपाकर रखे जाने की सूचना मिलने के बाद विभाग ने वहां छापेमारी की। सहायक पुलिस आयुक्त राजेश मीणा के नेतृत्व में एक टीम ने उप निरीक्षक विवेक, आबकारी निरीक्षक राकेश, हेड कांस्टेबल विकास मावी और महिपाल बदरसा और कांस्टेबल राम कुमार के साथ गोदाम पर छापा मारा।

यह भी पढ़ें- Flashback 2022: बीतते साल के साथ काल के गाल में समा गयी भारत की कुछ महान हस्तियां

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+