दिल्ली में गैर जरूरी सामान लेकर आ रहे ट्रकों के प्रवेश पर पाबंदी

नई दिल्ली, 22 नवंबर। देश की राजधानी में लगातार बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए प्रदेश की सरकार ने दिल्ली में ट्रकों की एंट्री पर रोक लगा दी है। सरकार ने फैसला लिया है कि जो ट्रक गैर जरूरी सामान लेकर दिल्ली आ रहे हैं उन्हें दिल्ली में प्रवेश की इजाजत नहीं दी जाएगी, जिससे प्रदेश में प्रदूषण के स्तर को कम किया जा सके। दिल्ली सरकार ने फैसला लिया है कि 26 नवंबर तक दिल्ली में गैर जरूरी सामान लेकर आ रहे ट्रकों को प्रवेश की इजाजत नहीं मिलेगी।

delhi

गौर करने वाली बात है कि दिल्ली में एयर क्वालिटी बहुत खराब की श्रेणी में है। SAFAR के अनुसार दिल्ली में AQI 352 है जोकि बहुत ही खराब की श्रेणी में आता है। यही वजह है कि दिल्ली सरकार लगातार एक के बाद एक फैसले ले रही है जिससे कि प्रदेश में वायु प्रदूषण को कम किया जा सके। प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में 21 नवंबर को ट्रकों के प्रवेश पर लगी पाबंदी को और आगे बढ़ा दिया, यह पाबंदी 26 नवंबर तक लागू रहेगी।

दिल्ली सरकार की ओर से जो आदेश जारी किया गया है उसके अनुसार दिल्ली में 26 नवंबर तक गैर जरूरी सामान लेकर आ रहे ट्रकों के प्रवेश पर पाबंदीरहेगी। प्राइवेट ऑफिस को सुझाव दिया गया है कि वह कर्मचारियों को 26 नवंबर तक घर से ही काम करने दें। इसके साथ ही सरकार के ऑर्डर में दिल्ली में निर्माण कार्य पर लगी पाबंदी को हटा लिया गया है। दिल्ली सरकार के प्रदूषण विभाग की ओर से कहा गया है कि प्रदेश की हवा की खराब गुणवत्ता को देखते हुए प्रदेश में पाबंदियों को और आगे बढ़ाने की जरूरत है।

Recommended Video

    Delhi-NCR में प्रदूषण से हालात बुरे, 26 नवंबर तक ट्रकों की एंट्री बैन | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+