Delhi: 10वीं क्लास की लड़की ने रची अपहरण और छेड़छाड़ की झूठी कहानी, असली लगे इसलिए ब्लेड से काटा
दिल्ली की छात्रा ने माता-पिता की डांट से बचने के लिए अपने अपहरण की झूठी कहानी रची। जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया।

Delhi Girl Student News: राजधानी दिल्ली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 14 साल की एक छात्रा ने अपने माता-पिता की डांट से बचने के लिए अपने साथ अपहरण कर छेड़छाड़ की झूठी कहानी रचकर सबको दंग कर दिया। अपनी बनाई हुई कहानी सच्ची लगी इसके लिए छात्रा ने अपने हाथ पर ब्लेड भी मारे। हालांकि जब मामला पुलिस तक पहुंचा और सीसीटीवी खंगाले गए तो हकीकत सामने आ गई।
जानकारी के मुताबिक दिल्ली की एक 14 साल लड़की की लड़की ने खुद को ब्लेड से घायल कर लिया, क्योंकि उसकी 10वीं बोर्ड का एग्जाम अच्छा नहीं गया था और उसे अपने माता-पिता की डांट से बचना था, इसलिए उसने अपने साथ अपहरण और छेड़छाड़ की झूठी कहानी बना दी। दरअसल, 15 मार्च को नोर्थ ईस्ट दिल्ली के भजनपुरा पुलिस थाने में छेड़छाड़ और मारपीट की सूचना मिली थी।
लड़की ने दावा किया था कि स्कूल के बाद तीन लड़के उसे कुछ मीटर दूर ले गए और उसके साथ छेड़छाड़ की, जिससे उसे चोटें आईं। पुलिस ने लड़की की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और आईपीसी की छेड़छाड़ और अपहरण की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जिसके बाद तफ्तीश में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को स्कैन किया और बच्ची को अकेले घूमते हुए देखा। जब पुलिस ने बच्ची की काउंसलिंग की तो उसने खुलासा किया कि 15 मार्च को उसका सोशल स्टडीज का एग्जाम था, जो ठीक नहीं हुआ था।
पुलिस ने कहा कि लड़की को डर था कि उसके माता-पिता उसे डांटेंगे। इसलिए, उसने ब्लेड से खुद को चोट पहुंचाई। लड़की को मजिस्ट्रेट के पास ले जाया गया और उसका बयान दर्ज किया गया, जिसमें उसने कबूल किया कि उसने खुद को नुकसान पहुंचाया है और झूठे आरोप लगाए हैं। जिसके बाद मामला रद्द कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications